अररिया। बिहार इंटरमीडिएट शिक्षक एवं शिक्षक कर्मचारी संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को ले गुरुवार को समाहरणालय पर धरना दिया। धरना के माध्यम से वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने की मांग की गई। धरना के उपरांत एक शिष्टमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर मांगों का ज्ञापन सौंपा।
E-BiharGovJobs provides the latest Bihar government job updates, Sarkari Naukri notifications, exam schedules, results, and recruitment news.
Important Posts
Big Breaking News - UPTET
Advertisement
बैरगनिया में बिना सूचना का शिक्षक नियोजन! : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
सीतामढ़ी : नगर पंचायत,बैरगनिया में बिना आवेदन व किसी सूचना के माध्यमिक शिक्षक के पद पर नियोजन कर दिया गया है.
इसको लेकर प्रखंड के अशोगी छपरा गांव निवासी हरेंद्र चौधरी के पुत्र आम प्रकाश कुमार ने डीएम को एक आवेदन देकर मामले की जांच कराने की गुहार लगायी है. आवेदक ने डीएम से बताया है कि नपं बैरगनिया में माध्यमिक शिक्षक के सामाजिक विज्ञान के पद पर नियोजन के लिए उन्होंने एक आवेदन किया था. सामाजिक विज्ञान के लिए मात्र दो आवेदन पड़ा था, जिसमें उनका व एक महिला अभ्यर्थी का आवेदन शामिल था.
निगरानी जांच के चक्कर में परेशान हो रहे अधिकारी : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
खगड़िया। शिक्षक नियोजन में फर्जीबाड़ा की जांच में लगे निगरानी टीम के ना-नुक्कड़ के बीच शिक्षा विभाग के अधिकारी परेशान हो रहे हैं। पेटी में बंद कर विशेष दूत से गुरुवार को पटना भेजे गए उच्च माध्यमिक शिक्षकों की संचिका को फिर निगरानी टीम द्वारा वापस कर दिया गया है। मामला राज्य व राज्य के बाहर के शैक्षणिक संस्थान की डिग्री को लेकर उलझ गया। इससे पहले भी उक्त संचिका को निगरानी टीम द्वारा वापस कर दी गई थी।
चौंकाने वाली बात..तो नगरा में नहीं हैं फर्जी शिक्षक! : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
सारण। चौंकाने वाली बात है। नगरा प्रखंड में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों में किसी ने भी इस्तीफा नहीं दिया है। इससे साबित होता है कि यहां कोई भी शिक्षक फर्जी तरीके से नियोजित नहीं हुआ है। हालांकि विभागीय सूत्र बताते हैं कि यहां भी फर्जीवाड़ा का बोलबाला है। अब जांच के बाद ही असलियत सामने आएगी।
विभागीय सूत्रों के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में 304 शिक्षक नियोजित हैं। लेकिन एक भी अपने आप को फर्जी नहीं मान रहा है।
कम्यूटर व संगीत शिक्षकों के नियोजन की तिथि निर्धारित : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
मोतिहारी। कम्पयूटर व संगीत के प्लस टू शिक्षकों के नियोजन की तिथि का निर्धारित कर दी गई है। इसके तहत 20 जुलाई को कैंप का आयोजन कर नियोजन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसकी बाबत माध्यमिक शिक्षा के निदेशक आरबी चौधरी ने जिला परिषद व नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों के अलावा डीइओ व डीपीओ स्थापना को पत्र भेजा है।
नियोजन पत्र को चक्कर काट रहे अभ्यर्थी : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
जहानाबाद। प्रखंड नियोजन समिति की लापरवाही के कारण 154 अभ्यर्थियों को शिक्षक नियोजन पत्र नहीं मिल सका है। जिसके कारण अभ्यर्थी प्रखंड कार्यालय एवं बीआरसी का चक्कर काट रहे हैं। जानकारी के अनुसार दिसंबर, जनवरी माह में अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया था। एक से पांच वर्ग तक सामान्य विषय में 79 एवं छह से आठ के संस्कृत विषय में 13, अंग्रेजी में 13, हिन्दी में 10, गणित विज्ञान में 14 तथा सामाजिक विज्ञान विषय में पदो के लिए नियोजन होना है।
शिक्षक बहाली से संबंधित खास बातें : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
शिक्षक बहाली से संबंधित खास बातें..
- प्रमाण पत्र सत्यापन कराने वालों की ही होगी बहाली
- सभी कोटि में प्रशिक्षित और एसटीईटी पास को ही मिलेगा मौका
- प्रमाण पत्र सत्यापन कराने वालों की ही होगी बहाली
- सभी कोटि में प्रशिक्षित और एसटीईटी पास को ही मिलेगा मौका
संगीत व कम्प्यूटर शिक्षक बहाली पर ब्रेक : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
संगीत व कम्प्यूटर शिक्षक बहाली पर ब्रेक
जिला में कम्प्यूटर व संगीत शिक्षक की बहाली पर एक बार फिर ब्रेक लग गया है। इसके लिए आवेदक लंबे समय से प्रतिक्षा कर रहे हैं। नियोजन समिति की बैठक में इसकी बहाली पर कोई निर्णय लिया गया। बताया कि इसकी बहाली के लिए विभाग से नियमावली मांगी गयी थी।
जिला में कम्प्यूटर व संगीत शिक्षक की बहाली पर एक बार फिर ब्रेक लग गया है। इसके लिए आवेदक लंबे समय से प्रतिक्षा कर रहे हैं। नियोजन समिति की बैठक में इसकी बहाली पर कोई निर्णय लिया गया। बताया कि इसकी बहाली के लिए विभाग से नियमावली मांगी गयी थी।
जिला परिषद में 639 शिक्षकों की बहाली को हरी झंडी : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
बांका। शिक्षक हड़ताल की भेंट चढ़ी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक बहाली को बांका में हरी झंडी मिल गयी है। 22 जुलाई को सभी शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। जिला परिषद नियोजन समिति इस दिन एसएस बालिका उच्च विद्यालय में कैंप आयोजित कर शिक्षकों को नियोजन पत्र जारी करेगा। इसके लिए जिला परिषद नियोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक गुरूवार को कार्यालय में अध्यक्ष श्वेता कुमारी की अध्यक्षता में हुई।
शिक्षकों के वेतनमान की घोषणा 23 को संभव : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
नियोजित शिक्षकों के नये वेतनमान की घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा
23 जुलाई को किये जाने की संभावना है। वेतनमान क्या होगा, इस पर अभी तक
फैसला नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री के पटना लौटने के बाद इस पर फैसला होने
की संभावना है।
इस साल भी नहीं होगी टीइटी-एसटीइटी : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
इस साल भी नहीं होगी टीइटी-एसटीइटी
इस साल भी शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीइटी) और स्पेशल शिक्षक पात्रता
परीक्षा (एसटीइटी) नहीं हो सकेगी. क्लास एक से पांच व क्लास छह से आठ के
लिए टीइटी और क्लास नौ से 12 तक की एसटीइटी 2011 में ही हुई थी. उसके बाद
से अब तक टीइटी-एसटीइटी का आयोजन नहीं किया जा सका है. टीइटी-एसटीइटी को हर
साल ली जानी थी, लेकिन पिछले चार सालों से दोबारा इसका आयोजन नहीं हो सका
है.
अब जिला स्तर पर देना होगा आवेदन : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
पटना: शिक्षक
नियुक्ति की प्रक्रिया में बदलाव किया जा रहा है. शिक्षक नियुक्ति की जो
नयी प्रक्रिया शुरू होनेवाली है, उसमें नियोजन इकाई की जगह जिला स्तर पर
आवेदन लिये जायेंगे. इसके लिए शिक्षा विभाग में एक्सरसाइज चल रहा है. बिहार
विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले नयी नियुक्ति प्रक्रिया का शिडय़ूल जारी
किया जा सकता है.
शिक्षकों के हंगामे से दफ्तर छोड़ भागे कर्मी : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
मुजफ्फरपुर: टीइटी व एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ ने पूर्ण वेतनमान के साथ मूल शिक्षक का दरजा हासिल करने के लिए आंदोलन तेज कर दिया है. बुधवार को शिक्षकों का जुलूस नारेबाजी करते हुए संयुक्त भवन स्थित डीइओ कार्यालय पहुंचा तो कर्मचारी कार्यालय में ताला लगाकर भाग निकले. सरकार व शिक्षा अधिकारियों के विरोध में देर तक हंगामा चला. इससे आसपास के अन्य दफ्तरों में भी कामकाज प्रभावित रहा. शिक्षकों के वापस लौटने के बाद भी देर तक कार्यालय में कर्मचारी वापस नहीं लौटे.
संघ ने बुधवार को अधिकार जुलूस व धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया था.
संघ ने बुधवार को अधिकार जुलूस व धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया था.
किशनपुर में 13 शिक्षकों ने दिया त्याग पत्र : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
सुपौल। बिहार में नीतीश सरकार द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान किए गए शिक्षक नियोजन में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा के मद्देनजर उच्च न्यायालय द्वारा फर्जी शिक्षकों का ब्यौरा देने के सख्त आदेश एवं फर्जी शिक्षकों द्वारा त्याग पत्र देने पर माफ करने का असर प्रखंड में देखा जा रहा है।
नियोजितों को ग्रेड पे के लिए चलाया पत्र अभियान : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
सिवान । टीईटी-एसटीईटी नियोजित शिक्षक संघ की बैठक रामनगर आंदर ढाला के पास हुई। इसमें अनट्रेंड शिक्षकों को ग्रेड पे का लाभ दिलाने के लिए पत्र अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि इसकी शुरुआत प्रदेश के सभी जिलों में हो चुकी है और टीईटी-एसटीईटी उर्त्तीण नियोजित शिक्षक पत्र भेज मुख्यमंत्री से मांग भी शुरू कर चुके है।
फिर मिला मौका, पर असमंजस बरकरार : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
बक्सर। फर्जी नियोजित शिक्षकों को स्वेच्छा से इस्तीफा देकर क्षमादान प्राप्त करने का हाईकोर्ट ने एक और मौका प्रदान किया है। ताकि, शिक्षक कार्रवाई से बच सकें। लेकिन, वे इसको लेकर उधेड़बुन में फंसे हुए हैं। क्या करें क्या न करें, नौकरी से त्यागपत्र दें या देखें आगे होता है क्या, शिक्षक इसी गुत्थी को सुलझाने में लगे हुए हैं।
दूसरी तरफ सूत्रों का कहना है कि शिक्षकों को मैनेज की संस्कृति लुभा रही है। वे सोच रहे हैं कि निगरानी को भी मैनेज कर लिया जायेगा। लेकिन, विभागीय सूत्र बताते हैं कि ऐसा कतई संभव नहीं होगा। आज नहीं तो कल फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई होना तय है। चूंकि, इसकी मानीटरिंग हाईकोर्ट कर रहा है।
कुंडली मारकर बैठे हैं दर्जनों फर्जी शिक्षक : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
मुंगेर। पटना उच्च न्यायालय द्वारा फर्जी शिक्षकों को स्वेच्छा से इस्तीफा देने के लिए दो सप्ताह का समय देकर भले ही राहत दे दी है। लेकिन खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र में दर्जनों फर्जी शिक्षक अब भी कुंडली मारकर बैठे हुए हैं। ऐसे फर्जी शिक्षकों को न तो पटना उच्च न्यायालय के आदेश का सम्मान करने की फिक्र है और न ही कार्रवाई किये जाने का डर ।
अंतिम मौका से फर्जी शिक्षकों को राहत : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
रोहतास । फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी पाने वाले शिक्षकों को स्वेच्छा से इस्तीफा देने के मिले एक और मौका से फर्जी शिक्षकों को फिलहाल राहत मिली है। लेकिन वे अपने नौकरी के प्रति पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं। अब फर्जी शिक्षक इस माह के अंत तक अपना इस्तीफा दे क्षमा दान योजना का लाभ ले सकते हैं।
सत्यापन की आस में फर्जी शिक्षक :
जिन शिक्षकों के प्रमाण पत्र निगरानी के हवाले है वे सत्यापन की आस में हैं। कहीं भविष्य उनका साथ दे दे। लेकिन अब तक की जांच में निगरानी कम शिक्षकों के प्रमाण पत्रों को फर्जी करार किया है।
22 तक भरे जायेंगे शिक्षक नियोजन के सहमति पत्र : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
खगड़िया. 22 जुलाई से से जिला परिषद उच्चतर माध्यमिक तथा माध्यमिक शिक्षक नियोजन के लिए सहमति पत्र भरा जायेगा. कट ऑफ मार्क्स के आधार पर पूर्व में काउंसेलिंग में उपस्थित शिक्षक अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्रों के साथ सहमति पत्र भरने के लिए बुलाया गया है. उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि जिला परिषद के उच्चतर माध्यमिक शिक्षक नियोजन के काउंसेलिंग में उपस्थित अभ्यर्थियों एवं जिला परिषद के माध्यमिक शिक्षक नियोजन के संस्कृत, अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, गणित, विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, सामाजिक विज्ञान की काउंसेलिंग में उपस्थित अभ्यर्थियों के नियोजन के लिए सहमति पत्र भरा जायेगा.
नियोजित शिक्षकों को पिछले चार महिनो से मानदेय नहीं : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
कटिहार प्रखंड के नियोजित शिक्षकों को पिछले चार महिनो से मानदेय नहीं मिला है। त्याहारो के इस माहौल में लोगो को इससे काफी शिकायत है |कई नियोजित शिक्षको को इस कारण भीषण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)