; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

नियोजन पत्र को चक्कर काट रहे अभ्यर्थी : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

जहानाबाद। प्रखंड नियोजन समिति की लापरवाही के कारण 154 अभ्यर्थियों को शिक्षक नियोजन पत्र नहीं मिल सका है। जिसके कारण अभ्यर्थी प्रखंड कार्यालय एवं बीआरसी का चक्कर काट रहे हैं। जानकारी के अनुसार दिसंबर, जनवरी माह में अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया था। एक से पांच वर्ग तक सामान्य विषय में 79 एवं छह से आठ के संस्कृत विषय में 13, अंग्रेजी में 13, हिन्दी में 10, गणित विज्ञान में 14 तथा सामाजिक विज्ञान विषय में पदो के लिए नियोजन होना है।
जिसका मेघा सूची भी एनआईसी अरवल के बेवसाइट पर डाल दिया गया था। बीआरसी सी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा नियोजन के लिए अनुमोदित भी किया जा चुका है। इसके बावजूद भी नियोजन पत्र का वितरण नहीं होने के कारण अभ्यर्थियों में आक्रोश व्याप्त है।
इसी प्रकार उच्च न्यायालय द्वारा रोक हटाए जाने के बाद जून महीने में उर्दू विषय के लिए पुन: आवेदन लिए गए। जिसमें एक से पांच वर्ग के 27 तथा वर्ग छह से आठ में तीन अभ्यर्थियों का नियोजन किया जाना है। जिसके लिए 18 जुलाई तक आपत्ति दायर करने की तिथि निर्धारित की गई है। लेकिन इस विषय के अभ्यर्थियों के लिए मेघा सूची का प्रकाशन नहीं किया जा सका है। औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड निवासी खालिद अख्तर, मो. जमीलुद्दीन, दिल सार अहमद ने बताया कि हमलोग इस रमजान के महीने में करपी का कई बार चक्कर लगा चुके हैं लेकिन कार्यालय में बैठे कर्मचारियों के द्वारा संतोष जनक जवाब नहीं मिल रहा है। ऐसी ही स्थिति में पंचायत नियोजन ईकाई की भी है। नियोजन समिति के अध्यक्ष व प्रखंड प्रमुख नाथुन ठाकुर ने बताया कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा हमे इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है। नियोजन समिति के सचिव व प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश्वर कुमार ने बताया कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की लापरवाही के कारण नियोजन पत्र के वितरण में विलंब हो रहा है।


सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

UPTET news