रोहतास। स्थानीय एक को¨चग संस्थान में शनिवार को छात्रा के साथ छेड़छाड़
करना एक शिक्षक को महंगा पड़ गया। छात्रा की शिकायत पर ग्रामीणों ने शिक्षक
की पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपित शिक्षक सुनील कुमार
को पुलिस जेल भेज दी।
E-BiharGovJobs provides the latest Bihar government job updates, Sarkari Naukri notifications, exam schedules, results, and recruitment news.
Important Posts
Big Breaking News - UPTET
Advertisement
शिक्षकों की बैठक में लिए कई निर्णय
आरा। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक चाणक्यपुरी में संगठन के
जिलाध्यक्ष पंकज कुमार ¨सह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सरकार की गलत
नीतियों के कारण शिक्षकों को हो रही परेशानी पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रधान शिक्षक पर कार्रवाई की गाज गिरनी तय
नवादा। छात्राओं से नाजायज वसूली सहित कई कारणों से विवादों में रहे रामधन
मुल्को प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय के प्रधान शिक्षक पर कार्रवाई की गाज
गिरनी तय हो गई है।
वेतन भुगतान की मांग को लेकर बीडीओ से मिले नियोजित शिक्षक
पूर्णिया। प्रखंड के 129 नियोजित शिक्षकों की सेवा पुस्तिका लगभग तीन
माह से प्रखंड कार्यालय धमदाहा में धूल फांक रही है जिसके कारण इन शिक्षकों
का सातवां वेतन का संधारण नहीं हो पा रहा है। जिसको लेकर 129 नियोजित
शिक्षकों को आवंटन के बावजूद ईद के त्योहार पर वेतन नहीं मिल पाएगा।
अतिथि शिक्षकों की मेधा सूची बनाने में जुटे कर्मी
अतिथि शिक्षकों की मेद्या सूची बनाने में शिक्षा विभाग लगा रहा। नगर के
विपिन हाई स्कूल में बने अतिथि शिक्षकों के सेंटर में स्कू्रटनी का कार्य
शाम तक जारी रहा। डीपीओं माध्यमिक मोतिउर्र रहमान ने बताया कि देर शाम तक
मेद्या सूची को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
शिक्षकों की उपस्थिति शैक्षणिक विकास के लिए शुभ संकेत
मुंगेर। शुक्रवार को एनआइओएस द्वारा द्वि-वर्षीय डीएलएड कोर्स अंतर्गत चल
रहे कार्यशाला का बीडीओ कृष्णनंदन शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान
उन्होंने कार्यशाला में प्रशिक्षणकर्ता व प्रशिक्षु की उपस्थिति
7 साल बाद भी टीचर बनने का सपना रह गया अधूरा
PATNA: बिहार में बेरोजगारी का आलम नौकरी की कमी की वजह से नहीं बल्कि
सरकार की उपेक्षापूर्ण रवैये के कारण गंभीर हो गया है. इसका ताजा उदाहरण 75
हजार से अधिक वैसे कैंडिडेट्स हैं जो वर्ष 2011 में टीईटी पास कर चुके
हैं. वर्ष 2011 में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित बिहार
शिक्षक पात्रता परीक्षा
बहाली प्रक्रिया में विलंब होने पर टीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में रोष
नालंदा । सरकार जान बूझकर शिक्षक बहाली प्रक्रिया में लेट लतीफी कर रही है।
इसके कारण हजारों टीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी बेकार पड़े हुए हैं। उक्त बातें
रविवार को श्रम कल्याण केंद्र के मैदान टीइटी व सीटीइटी उत्तीर्ण शिक्षक
बहाली मोर्चा की बैठक में वक्ताओं ने कही।
अतिथि शिक्षक की बहाली में बीएड वाले अभ्यर्थी को मिलेगी प्राथमिकता
नालंदा । अतिथि शिक्षक की बहाली की प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण में है।
इस बहाली में बीएड के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जा रही है। जबकि बीटेक व
एमटेक के अभ्यर्थियों की कैटेगरी को दूसरे चरण में रखा गया है। बता दें कि
9 जून को अतिथि शिक्षक की बहाली को काउंसि¨लग होने वाली थी लेकिन
अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण अभी तक कम्प्यूटर पर सभी का नाम व
सूची लोड नहीं हो पा रहा है।
नियोजित शिक्षकों को वेतन नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी
नवादा। नियोजित शिक्षकों को छह माह से वेतन नहीं मिलने से उनके परिजनों के
समक्ष भूखमरी की स्थिति है। नियोजित शिक्षक संघ के नेता मो. खालिद अनवर ने
कहा कि शिक्षकों को वेतन नहीं देकर सरकार उनके साथ
अतिथि शिक्षकों के लिए 16,544 आवेदन, पहले प्रशिक्षित को मौका
पूर्णिया। प्लस टू विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की बहाली के लिए कुल
16 हजार 544 आवेदन जमा हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा गणित विषय में 35 सीट के
लिए 5800 आवेदन जमा है। इसके अलावा भौतिकी में 39 सीट के लिए 4,841,
रसायनशास्त्र में 36 सीट के लिए 4,772 और अंग्रेजी में 35 सीट के लिए 601
आवेदन, जीव विज्ञान में पांच सीट के लिए 358 एवं वनस्पतिशास्त्र में छह सीट
के लिए 172 आवेदन जमा हुआ है।
टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
बेतिया। बिहार टीइटी,सीटीईटी उत्तीर्ण शिक्षक बहाली मोर्चा के बैनर तले
टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की बैठक रविवार को नगर के एमजेके कॉलेज प्रागंण
में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सह संयोजक सोनू कुमार सोनी ने की। बैठक
में शिक्षक बहाली के मांगों से संबंधित कई पहलूओं पर चर्चा की गई।
सीइटी मेरिट पर नहीं लिया दाखिला, तो संबद्धता नहीं
मुजफ्फरपुर : बीएड काॅलेजों पर राजभवन ने फिर सख्ती दिखाई है. बिहार
विवि सहित सूबे के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को राजभवन ने पत्र लिख
कर कहा है कि बीएड काॅलेजों की संबद्धता तभी बढ़ेगी, जब वह काॅमन इंट्रेंस
एग्जाम के आधार पर दाखिला लेंगे.
अतिथि शिक्षक के लिए अभ्यर्थियों का काउंसि¨लग
लखीसराय। राज्य सरकार प्लस टू स्कूलों में अतिथि शिक्षक की बहाली कर रही
है। लखीसराय जिले में भी 198 पद के लिए बहाली की प्रक्रिया जारी है। कुल
10,000 के करीब आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें विभागीय नियमों के अनुसार योग्य व
अयोग्य अभ्यर्थियों की औपबंधिक सूची प्रकशित की गई है।
शिक्षक बहाली मोर्चा का हुआ विस्तार
सहरसा: शिक्षक बहाली मोर्चा का विस्तार किया गया। जिसके अनुसार मोर्चा के
अध्यक्ष मनोज, जिला प्रवक्ता आशीष कुमार झा, जिला संयोजक शंभू, कोषाध्यक्ष
अजय कुमार झा को मनोनीत किया गया। बैठक में एक स्वर से अविलंब बहाली की
प्रक्रिया शुरू करने की मांग बिहार सरकार से की गयी।
नानी-दादी की नहीं खलेगी कमी, कहानी सुनाएगा टॉल फ्री नंबर
अररिया: आंगनबाड़ी केंद्रों व स्कूलों में बच्चों को नानी-दादी की कमी
नहीं खलेगी। टॉल फ्री नंबर डॉयल करते ही वह कहानी सुनाएगा। बच्चों के
उपस्थिति और ठहराव सुनिश्चित करने के लिए कहानियों का सहारा शिक्षक व
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लेंगे।
शिक्षकों की नियुक्ति को टीईटी व सीटेट ने की बैठक
आरा। शिक्षकों के रिक्त पदों पर बहाली करने की मांग को लेकर बिहार टीईटी व
सीटेट उत्तीर्ण शिक्षक बहाली मोर्चा ने रविवार को रमना मैदान में प्रदेश
महासचिव नीतीश पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक हुई।
आवंटन आते ही शिक्षकों को बकाया वेतन का होगा भुगतान : डीपीओ
संवाद सूत्र, हाजीपुर : बकाया वेतन का भुगतान ईद के पूर्व करने की मांग को लेकर बिहार राज्य
प्रारंभिक शिक्षक संघ गोप गुट की जिला शाखा के शिक्षकों के एक
प्रतिनिधिमंडल ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना से मिलकर वार्ता की।
वार्ता के दौरान डीपीओ स्थापना ने कहा कि आवंटन के अभाव में बकाया वेतन का
भुगतान नहीं किया गया है। आवंटन आते ही तीन महीने के वेतन का भुगतान कर
दिया जाएगा।
इंटर परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ आइसा ने किया पुतला दहन
सिवान । इंटरमीडिएट की परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगा आइसा-भाकपा
माले कार्यकर्ताओं द्वारा खुरमाबाद स्थित कार्यालय से मार्च निकाला गया
तथा जेपी चौक पर पहुंच मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया गया।
बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट ने की बैठक
आरा। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोप गुट) की बैठक मिल रोड स्थित
पार्टी कार्यालय में राजाराम ¨सह प्रियदर्शी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें
गड़हनी प्रखंड के शिक्षकों को मार्च व अप्रैल माह का वेतन भुगतान नहीं किए
जाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)