Advertisement

पहल:शिक्षक भी होंगे माध्यमिक शिक्षक संघ के स्थाई सदस्य

 बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने एक बहुत ही अहम निर्णय लिया है। अब बिहार के सभी उत्क्रमित माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के स्थाई सदस्य होंगे। इस

निर्णय पर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की राज्य कार्यकारिणी ने भी मुहर लगा दिया है। विदित हो कि सेवा शर्त नियमावली 2020 में उत्क्रमित माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के वेतन राजकीयकृत माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के साथ भुगतान करने संबंधी प्रावधान तथा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों के मातहत ही विद्यालय संचालन का नियम बनाने में भी विधान पार्षद सह अध्यक्ष केदारनाथ पांडेय की अहम भूमिका रही है। उत्क्रमित माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के इस मांग के पूरा होने पर सारण जिले के सैकड़ों शिक्षक अब बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के स्थाई सदस्य बन सकेंगे। इस निर्णय का शिक्षक नेता कुमार अर्नज, प्रकाश कुमार सिंह, चंद्रभान पांडेय, जफर हुसैन, राजीव शर्मा, बिनोद यादव, शिक्षक नेत्री कंचन सिंह, प्रियंका पांडेय मुकरेरा, सुनीता मिश्रा, आदि ने स्वागत किया है।

UPTET news

Blogger templates