; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

मानव शृंखला के लिए 18 को होगा मॉक ड्रिल

बेलसंड। एक प्रतिनिधि मानव श्रृखंला निर्माण को लेकर बैठक हीतनारायण हाईस्कूल के सभागार में आयोजित किया गया। बैठक में 21 तारिख को मानव श्रृखंला बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अनुमंडल अधिकारी सुधीर कुमार ने 18 जनवरी को अनुमंडल क्षेत्र में मॉकड्रिल करने की बात कही।
जिसमें क्षेत्र के सभी अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, आमजनता एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। अभ्यास सत्र में सही जानकारी हो जाएगी। किस स्थान पर कौन लोग रहेंगे। जिससे 21 जनवरी को मानव श्रृखंला बनाने में सुविधा होगी। वहीं जनप्रतिनिधियों से आमलोगों में मानव श्रृंखला बनाने के लिए जागरूकता लाने की अपील की। लोगों में जागरूकता के लिए पंचायतों में मुखिया के नेतृत्व में जागरूकता बैठक करने का निर्णय लिया गया। बैठक में अनुमंडल पुलिस अधिकारी अमरकेश डी, जदयू राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य राणा रंधीर सिंह चौहान, बेलसंड प्रमुख चंदा देवी, बीडीओ डा. अरूण कुमार सिंह, बेलसंड व परसौनी सीओ अजय कुमार ठाकुर, बेलसंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी गीता कुमारी, बेलसंड बीईईओ अरविंद कुमार सिंह, बीएओ सुधाकर पांडेय, एमओ अजीत कुमार, अनुमंडल के सभी मुखिया, शिक्षक, डीलर आदि शामिल थे।

UPTET news