मुंगेर। चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की ओर से रविवार को सदर
अस्पताल के सभागार में जिला स्तरीय 17 वां जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन का उद्घाटन किसान नेता सुरेंद्र मेहता और संघ के नेता राजनारायण
¨सहा ने झंडोत्तोलन कर किया।
सम्मेलन में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मचारियों को संबोधित करते हुए महामंत्री शशिकांत राय ने कहा कि राज्य सरकार की गलत नीति की वजह से संविदा पर बहाल कर्मियों को समान काम के लिए समान वेतन का नहीं भुगतान किया जाता है। इस कारण से अस्पताल में संविदा पर बहाल कर्मियों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से संविदा पर बहाल कर्मियों की सेवा नियमित करने की मांग की। उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर स्वास्थ्यकर्मियों की मांगें नहीं पूरी होती है, तो आगामी 29 जून से जिले के स्वास्थ्यकर्मी दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। वही स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की उपाध्यक्ष ¨वदू कुमारी ने कहा कि राज्य में खोले गए मेडिकल कॉलेज में कर्मचारियों की रिक्त पद रहने के कारण कार्य प्रभावित हो रहे है। इसके बावजूद भी सरकार मेडिकल कॉलेज में रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति करने के प्रति सजग नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों को कई माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। यही कारण है कि कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों के सामने भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मौके पर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ के महामंत्री शशिकांत राय, चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ¨वदू कुमारी ¨सह, कोषाध्यक्ष बीके मेहता, संयुक्त मंत्री दिनेश प्रसाद, अमित मिश्रा, प्रमंडलीय अध्यक्ष सुशांत कुमार, प्रफुल्ल कुमार, कविता कुमारी, सुनीता कुमारी, रेखा कुमारी, सविता कुमारी, पुष्पा कुमारी, संगीता कुमारी, चांदन कुमारी आदि उपस्थित थी।