खगड़िया। बिहार
राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रदेश इकाई के आह्वान पर क्षेत्र के अधिकतर
प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में हड़ताल जारी है। विद्यालयों में ताला लगा
हुआ है। पठन-पाठन बंद है। एक तो अब तक तमाम विद्यालयों में छात्र-छात्राओं
को वार्षिक परीक्षा का प्रगति पत्रक नहीं मिला है।
हड़ताल के तीसरे दिन शुक्रवार को संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार यादव, विधि सलाहकार डॉ. सुनील कुमार मिश्रा, संयुक्त जिला सचिव संगीता कुमारी व महासचिव मो. अशफाक खां के नेतृत्व में दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाएं क्षेत्र का सघन दौरा कर विद्यालय परिसर में नारा लगा कर समान काम के लिए समान वेतन की मांग की। वहीं, मध्य विद्यालय महेशखूंट के प्रधानाध्यापक कुमार पद्यम भूषण भी उनके साथ थे। उन्होंने कहा कि तमाम शिक्षक संघ के इस हड़ताल का नैतिक समर्थन करते हैं। संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि हड़ताल तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार उनकी मांग मान नहीं लेती है। कहा कि, जिले के अधिकतर विद्यालयों में पठन-पाठन बंद है। शीघ्र ही तमाम शिक्षक हड़ताल पर चले जाएंगे। उनके साथ गोगरी प्रखंड अध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव, प्रखंड सचिव रवि आनंद, उपाध्यक्ष राम विलाश पासवान, मनोज कुमार, कृष्ण कांत, सुमन कुमार, सुरेन्द्र दास, उदय मंडल, ललित कुमार, ¨पटु रजक, संतोष मिश्र, मुन्नी कुमारी, अंजनी कुमारी, प्रभा, सुनैना, अंजुषा कुमारी समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे।