मुजफ्फरपुर। ¨हदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय
अध्यक्ष सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने कहा है कि राज्य
में अराजकता की स्थिति है। विकास का काम बाधित है। अपराध का ग्राफ तेजी से
बढ़ रहा है। जगह-जगह सरकार के खिलाफ आंदोलन हो रहे हैं।
ऐसे हालात में सरकार के मुखिया नीतीश कुमार राज्य की चिंता छोड़ चेहरा चमकाने के लिए देश भ्रमण कर रहे हैं। जनता के सामने नीतीश सरकार की पोल खुल गई है। उक्त बातें उन्होंने शुक्रवार को बीबीगंज स्थित अपने आवास पर आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि राज्य की गरीब जनता पेंशन, किसान सिंचाई, मजदूर रोजगार, शिक्षक वेतन, स्वास्थ्यकर्मी मानदेय एवं गृहरक्षक समान काम का समान वेतन के लिए आंदोलन कर रहे हैं। उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार की उपलब्धि शून्य है। आए दिन भ्रष्टाचार, अपराध एवं बड़े-बड़े घोटाले सामने आ रहे हैं। उनकी पार्टी सरकार की विफलता के खिलाफ सड़क पर उतरेगी और जनता के बीच सरकार की पोल खोलेगी।
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष इंद्र मोहन झा ने कहा कि पटना के श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल सभागार में 25 अप्रैल को पार्टी ने अंबेदकर जयंती समारोह का आयोजन किया है। उसमें जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने को कहा गया है। बैठक में कमलेश कांत गिरी, सुनील शर्मा, जय किशन चौहान, महेश साह, शंभु प्रसाद सिंह, नवीन ठाकुर, अजय चौधरी, तरुण दत्त राय, अरविंद सिंह आदि ने भाग लिया। धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रवक्ता अमित मिश्रा ने किया।