Random-Post

नियोजित शिक्षकों को मिले राज्य कर्मी का दर्जा


 समस्तीपुर। स्थानीय कर्मचारी महासंघ भवन में शनिवार को नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। इसमें शैक्षिक समारोह के आयोजन की तैयारी की समीक्षा की गई।
साथ ही संघ के द्वारा आगामी 25 दिसंबर को स्थानीय जितवारपुर स्थित कृष्णा उच्च विद्यालय परिसर में संकल्प दिवस आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी रामपुकार सिन्हा ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा न देकर सरकार नियोजित शिक्षकों के साथ भेदभावपूर्ण नीति अपना रही है। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र राय ने की वहीं संचालन जिला महासचिव कुमार गौरव ने किया। मौके पर संजीव आर्य, सुमन कुमारी, अजय कुमार आजाद, संजय कुमार पासवान, रिजवाना खातून, नन्द किशोर यादव, अमरनाथ चौधरी, संजय झा, जय किशोर राय, फरीदा खातून, राजीव कुमार, कुंवर कन्हैया ¨सह, सुनील कुमार झा, संजीव कुमार, दिनेश कुमार दिनकर, अजय कुमार, राम किशोर साह आदि लोग मौजूद थे।

Recent Articles