; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

कई स्कूलों में लटका रहा ताला कहीं शिक्षक मिले गायब

मधेपुरा। जिला पदाधिकारी के आदेश पर प्रखंड के कई स्कूलों का प्रखंड विकास पदाधिकारी मिन्हाज अहमद और अंचलाधिकारी विकास ¨सह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद अंचलाधिकारी ने बताया कि जिला पदाधिकारी के आदेश पर कुल 11 विद्यालयों का निरीक्षण किया।
इसमें मध्य विद्यालय सोनवर्षा, मध्य विद्यालय लक्ष्मीनियां, प्रा.वि. कचहरी टोला आलमनगर, प्रो. विद्यालय महदीपुर व मध्य विद्यालय परसाहा कुल पांच विद्यालय पूरी तरह बंद था। वहीं मध्य विद्यालय विष्णुपुर में छह,मध्य विद्यालय अकहा में तीन एवं मध्य विद्यालय बिषपट्टी में तीन शिक्षक अनुपस्थित थे। सभी पर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट दिया जा रहा है। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी मिन्हाज अहमद ने पांच विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रा.वि. मुसहरी आलमनगर, कन्या मध्य विद्यालय आलमनगर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय अठगामा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय आलमनगर, मध्य विद्यालय हरिहरपुर बजराहा में से कुल 16 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। सभी का रिपोर्ट जिला पदाधिकारी को भेज दिया गया है। वहीं पदाधिकारियों के द्वारा निरीक्षण को लेकर शिक्षकों में हड़कंप मच गया। वहीं शिक्षिकाओं ने बताया कि ठंड का मौसम होने के कारण स्कूल आने में थोड़ी देर हो जाती है।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news