; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

सामूहिक तबादले के प्रतिवेदन से शिक्षकों में हडकंप

मोतिहारी। राजकीय मध्य विद्यालय तुरकौलिया बालक में गिरती शिक्षण व्यवस्था व बिना सूचना के गायब शिक्षकों की दिनचर्या में परिवर्तन नहीं होते देख बीईओ अरुण कुमार ने शिक्षकों की सामूहिक तबादले का प्रतिवेदन गुरुवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया था।
इसकी सूचना से शिक्षकों में हडकंप है। बुधवार को बीईओ के औचक निरीक्षण में पदास्थापित 27 शिक्षकों में जहां पांच शिक्षक अनुपस्थिति का आवेदन देकर गायब थे। वहीं 9 शिक्षक बिना सूचना के ही गायब थे। पूर्व में भी उक्त विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर कारण पृच्छा की मांग होती रही है। शिक्षण व्यवस्था दिन-प्रतिदिन रसातल की तरफ बढ़ रही है। नतीजतन बच्चों की उपस्थिति नगण्य होती जा रही है।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news