; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

जिले में 547 सीटों पर होगी शिक्षक बहाली

मुजफ्फरपुर,हिन्दुस्तान संवाददाता सरकारी नौकरी में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण के आधार पर जिले में शिक्षक बहाली का रोस्टर तैयार कर लिया गया है। जिले के हाईस्कूलों में जिला परिषद, नगर निगम और नगर पंचायत नियोजन इकाईयों में 547 सीटों पर बहाली होगी।

विषयवार और कोटिवार महिलाओं के लिए आरक्षण के आधार पर रिक्ति निकाली गई है। आवेदन के आधार पर 2-6 नवंबर तक अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र की जांच की जाएगी। 14 नवंबर से काउंसिलिंग होगी।

डीपीओ स्थापना नीता पांडेय ने बताया कि नगर निगम में 19 और जिला परिषद नियोजन इकाई में 513 रिक्तियां हैं। नगर पंचायत कांटी में चार, मोतीपुर में छह और साहेबगंज में पांच सीटों पर बहाली होनी है। सभी नियोजन इकाई मिलाकर सबसे अधिक रिक्तियां अंग्रेजी में हैं। अंग्रेजी में 114 रिक्तियां हैं। इसमें 113 सीटें जिला परिषद में ही हैं। एक सीट साहेबगंज में है। इसके बाद हिन्दी में 107 रिक्तियां है। इसमें 105 सीटें जिला परिषद में हैं। एक सीट मोतीपुर और एक साहेबगंज में है। सभी विषयों में दो फीसदी सीटें स्वतंत्रता सेनानियों के नाती-नातिन और पोते-पोतियों के लिए है।

Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news