; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

निरीक्षण : कहीं शिक्षक गायब तो कहीं स्कूल बंद

गया। बिहार शिक्षा परियोजना की दो सदस्यीय राज्यस्तरीय टीम गुरूवार को गया पहुंची। जिले के खिजरसराय व मानपुर प्रखंड के 10 स्कूलों का टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में कहीं स्कूल बंद मिला तो कहीं शिक्षक गायब मिलें। निरीक्षण के क्रम में गया के प्राथमिक व मध्य स्कूलों की हालत से काफी नाखुश दिखे।
टीम में प्रशासी विभाग के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी दीपक कुमार व राज्य कार्यालय के कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार ने स्कूलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की है। स्कूलों के निरीक्षण से स्कूलों के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों में हड़कंप मच गई। जो शिक्षक स्कूल नहीं आए थे वह स्कूल पहुंच गई। पटना से आने के बाद टीम मध्य विद्यालय गंगटी, मानपुर पहुंची तो सिर्फ शिक्षक विनोद बिहारी उपस्थित थे। इस स्कूल में 15 शिक्षक पद्स्थापित है। बाकी सभी शिक्षक गायब थे। कुछ बच्चे भी आए हुए थे। उसके बाद सुबह करीब सात बजे मध्य विद्यालय खिदरपुरा पहुंची तो स्कूल के गेट पर ताला बंद था। यहां के बाद मध्य विद्यालय डेल्हा, मानपुर पहुंची तो पांच शिक्षकों में सिर्फ शिक्षक संतोष प्रसाद उपस्थित थे। यहां के बाद सात बजकर 45 मिनट पर प्राथमिक विद्यालय शांतिनगर खिजरसराय पहुंची तो स्कूल के प्रधानाध्यापक हरिश चंद मांझी उपस्थित थे। छात्र-छात्राएं आए हुए थे। परंतु पांच शिक्षकों में उस समय तक एक भी नहीं थे। यहां के बाद टीम निरीक्षण करने के लिए मध्य विद्यालय कुतुलुपुर पहुंची तो शिक्षण कार्य चल रहा था। इस स्कूल के छात्रों ने कहा कि इस स्कूल में क्लास रूम की कमी है। इस पर शिक्षकों ने कहा कि इस स्कूल के आठ कमरा का निर्माण करना था। भवन तो बनी परंतु गुणवत्तापूर्ण नहीं है। इस पर पूर्व में पूर्व प्रधानाध्यापक शशिभूषण पर एफआईआर दर्ज किया गया था। यहां के बाद मध्य विद्यालय तेलबिगहा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय इसमाईलपुर, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खिजरसराय व बीआरसी खिजरसराय का निरीक्षण किया।
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news