; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

हाजिरी बनाकर शिक्षक स्कूल से गायब

सहरसा। बीईओ ने बुधवार को कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। कई विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति बनी हुई थी और शिक्षक भौतिक रूप से अनुपस्थित पाये गये। कई विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति पंजी पर हाजिरी 90 प्रतिशत बनी हुई थी और छात्रों की भौतिक उपस्थित 22 प्रतिशत पायी गई।
बीईओ अरुण कुमार ¨सह ने मध्य विद्यालय घोघनपट्टी में शिक्षक अनूप कुमार, किरण कुमारी, उषा कुमारी, रूपा कुमारी को 09 बजे अनुपस्थित पाया। विद्यालय में एक भी छात्र उपस्थित नहीं थे। बीईओ ने प्रधानाध्यापक सहित अनुपस्थित शिक्षक से स्पष्टीकरण पूछा है। प्राथमिक विद्यालय मरनमा में एक भी छात्र उपस्थित नहीं थे। साथ ही विद्यालय में एक भी अभिलेख सहित संचिका नहीं पाया गया। बीईओ ने प्रधानाध्यापक प्रमोद मंडल से स्पष्टीकरण पूछते हुए दो दिनों के भीतर संचिका प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। मध्य विद्यालय बिसनपुर में विकास कुमार अनुपस्थित पाये गये। जबकि वीणा कुमारी का विशेष अवकाश की छुट्टी पर रहने बाद भी जबरदस्ती उपस्थिति बनाये जाने की शिकायत मिली। वीणा कुमारी से स्पष्टीकरण के जवाब आने तक उनका वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया गया है। प्राथमिक विद्यालय वासा टोला, बिसनपुर में छात्रों की उपस्थिति 102 बना हुआ पाया गया, जबकि छात्रों की भौतिक उपस्थिति मात्र 22 पाया गया। विद्यालय प्रधान रविन्द्र कुमार यादव से स्पष्टीकरण पूछा है। मौनीमध्य विद्यालय कहरा में खगेश कुमार एवं राजेश कुमार झा की उपस्थिति पंजी में हाजरी बनी थी। लेकिन दोनों शिक्षक भौतिक रूप से अनुपस्थित पाये गये। स्पष्टीकरण के जवाब आने तक वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है। मध्यविद्यालय केशवपुर के शिक्षक रामचन्द्र कुमार रमण बगैर सूचना अनुपस्थित पाये गये। मध्य विद्यालय धबौली में सभी शिक्षक उपस्थित थे। साथ ही छात्रों की उपस्थिति संतोषप्रद था। बीईओ ने बताया कि शिक्षण व्यवस्था सु²ढ़ बनाने के लिए सघन जांच अभियान चलाया जाएगा।
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news