--> <!--Can't find substitution for tag [post.title]--> | The Bihar Teacher Times - बिहार शिक्षक नियोजन

LIVE : UPTET Result 2021

Breaking Posts

औचक निरीक्षण में कई शिक्षक व प्रधानाध्यापक मिले गायब


 वैशाली। गोरौल प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुशील कुमार ने गुणवत्ता कार्यक्रम को लेकर कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय के वार्षिक कार्य योजना वर्ग विनियम पंजी के अनुसार शिक्षण होते पाया। वहीं कुछ विद्यालयों में जांच के दौरान विभागीय निर्देश का कोई प्रभाव नजर नहीं आया।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुशील कुमार ने मध्य विद्यालय चकव्यास, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोन्धो डीह, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रुसुलपुर कोरिगांव, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रुकमंजरी सहित संकुल संसाधन केंद्र शेखपुर सलोना के सभी विद्यालयों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में प्रखंड साधन सेवी धर्मेंद्र कुमार एवं संकुल समन्वयक अशोक कुमार भी शामिल थे। निरीक्षण के बाद संकुल संसाधन केंद्र शेखपुरा सलोना से जुड़े सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ संकुल पर बैठक की गयी। इस दौरान कमियों को दूर करके विभागीय निर्देशानुसार विद्यालय संचालक का निर्देश दिया गया। निरीक्षण में 7 बजे उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोन्धो डीह पर रसोइया रूबी देवी के अलावा निभा, सीमा, सुमन, राहुल, रोहित सहित कुछ बच्चे उपस्थित मिले जबकि प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षक गायब थे। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया की ऐसे विद्यालयों पर कार्रवाई के लिये वरीय पदाधिकारियों को लिखा जायेगा। इस श्रेणी में मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीना श्रीवास्तव भी हैं। जो आज फिर बगैर सूचना के गायब मिली

सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

Popular Posts

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();