; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

कई फर्जी शिक्षकों ने अघोषित तौर पर नौकरी छोड़ी : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

शेखपुरा । फर्जी शिक्षकों के प्रमाण पत्र जाच का काम शुरू होते ही जिला के प्राइमरी तथा मिडिल स्कूलों के कई नियोजित शिक्षकों ने स्कूल से मुंह मोड़ लिया है। इसकी जानकारी देते हुए डीइओ डा. तकीउद्दीन अहमद ने बताया कि पटना हाई कोर्ट द्वारा फर्जी शिक्षकों को स्वत: इस्तीफा देने की मोहल्लत के दौरान जिला के विभिन्न प्रखंडों में साथ नियोजित शिक्षकों ने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है।
इस बाबत डीइओ ने बताया कि जिला मुख्यालय में ऐसी सूचना सूचना मिली है कि स्वेच्छा से इस्तीफा देने वालों शिक्षकों से अलग कई शिक्षक लंबे अर्से से बिना किसी सूचना के स्कूल आना स्वयं बंद कर दिये हैं। स्कूल से गैरहाजिर ऐसे शिक्षक को प्रथम दृष्टया फर्जी शिक्षक माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि औपचारिक रूप से जिलामे साथ शिक्षकों ने फर्जी सर्टिफिकेट के मामले में स्वेच्छा से इस्तीफा दे दिया है। इसकी सूची सरकार को भी भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय में ऐसी सूचना भी मिल रही है कि जिला के तीन दर्जन से अधिक नियोजित शिक्षक तभी से स्कूल आना बंद किये हुए हैं जबसे सर्टिफिकेट जाच का काम शुरू हुआ है। ऐसे फरार शिक्षकों की सूची तलब की जा रही है। उन्होंने बताया कि नियोजित शिक्षकों का सभी सर्टिफिकेट जमकर के जाच के लिए निगरानी विभाग को दे दिया गया है।

सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

UPTET news