; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

वेतन नहीं मिलने से नाराज शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

गोपालगंज। जिला शिक्षा कार्यलय परिसर में बुधवार को वेतन भुगतान नहीं होने से नाराज शिक्षकों ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों ने बकाए वेतन की भुगतान की मांग की।

बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक बुधवार को जिला शिक्षा कार्यालय में पहुंचे तथा बैठक कर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया। इसके बाद शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के विरोध में शिक्षा कार्यालय परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग के डीपीओ स्थापना ने बड़े पैमाने पर अनियमितता किया है। इस बात की जानकारी होने के बाद भी शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों ने कोई भी जांच नहीं की। शिक्षकों ने कहा कि किसी किसी भी सरकारी सेवक का वेतन सिर्फ निलंबन या बर्खास्तगी एव सक्षम न्यायालय के आदेश पर ही कार्य करने से रोका जा सकता है। जबकि जिला शिक्षक नियोजन अपीलीय प्राधिकार के आदेश से कार्यरत नियोजित शिक्षकों को बिना किसी कारण के विद्यालय में कार्य करने से रोका जाना न्यायालय के अवमानना का मामला है। इस प्रदर्शन में सुशील कुमार सिंह, प्रकाश कुमार सहित कई शिक्षक मौजूद थे।
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news