BPSC Recruitment 2022: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।
अब सभी योग्य उम्मीदवार BPSC Head Teacher Recruitment 2022 के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 2 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई थी।BPSC Head Master Bharti 2022: इतने पदों पर भर्ती
इस
अभियान के माध्यम से हेड टीचर के कुल 40506 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
बिहार में हेड टीचर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित
परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 30500
रुपए महीने का प्रारंभिक वेतन दिया जाएगा। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट
पर इन स्टेप्स के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।