Advertisement

आयोजन:साल के अंतिम दिन सेवानिवृत दो शिक्षकों को दी विदाई

 साल के अंतिम दिन गुरुवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय वृन्दावन में सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक मोहम्मद नजिम एवं मध्य विद्यालय घोषीकंडी की सेवानिवृत शिक्षिका निशा कुमारी को को विदाई दी गई। प्राथमिक शिक्षक संघ के

जिलाध्यक्ष मुनिन्द्र झा की अध्यक्षता में विदाई समारोह हुआ। क्षेत्रीय विधायक प्रह्लाद यादव एवं शिक्षा विभाग के अधिकार भी शामिल हुए। मौके पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय वृंदावन के प्रधानाध्यापक सह जिला अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ लखीसराय के जिलाध्यक्ष कुमार ब्रजेश,शिक्षा विभाग के डीपीओ गोपाल कृष्ण, पूर्व मुखिया इरफान एवं विधायक प्रहलाद यादव ने संयुक्त रूप से सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक मुहम्मद नजिम को चादर, बुकें, कलम-डायरी,उपहार भेंट किया। फूलमाला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि 540 शिक्षकों की नियुक्ति सूची में मुहम्मद नजिम का चयन हुआ। उन्होंने ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन किया। डीपीओ योजना एवं लेखा गोपाल कृष्ण, लखीसराय के बीईओ विनोद कुमार साव, पूर्व मुखिया मुहम्मद इरफान, उचित यादव, सामाजिक कार्यकर्ता नजमुल हसन, खगौर उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार, प्रधानाध्यापक सुभाष महतो, संजय कुमार गुप्ता, कमल किशोर, रामटहल पासवान, राजकिशोर प्रसाद, उर्मिला देवी, अरुण कुमार मंडल, मोतिउर रहमान, सिराज कादरी, अविनाश यादव, कार्तिक झा, मोतीलाल एवं प्रमोद कुमार ने सेवानिवृत्त शिक्षक नाजिम के कार्यों की प्रशंसा की। चानन प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय घोषिकुण्डी में प्रधानाध्यापक कमल किशोर मेहता की अध्यक्षता में विद्यालय की सेवानिवृत्त सहायक शिक्षिका निशा कुमारी को भावपूर्ण विदाई दी गई।

जिलाधिकारी ने जिलेवासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं
लखीसराय |जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने जिला वासियों को नव वर्ष 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नूतन वर्ष 2021 में जिला वासियों के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हो। उन्होंने कहा है कि नव वर्ष में हम सभी लखीसराय जिला के सर्वांगीण विकास के लिए नये उमंग और नए संकल्प के साथ अपना सकारात्मक योगदान दें।

UPTET news

Blogger templates