Advertisement

सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत

जागरण संवाददाता, शेखपुरा:
शेखपुरा-जमुई एनएच पर सड़क दुर्घटना में शिक्षक धर्मराज कुमार की मौत हो गई। वे सदर प्रखंड के गुनहेसा गांव के रहने वाले थे। उनकी आयु 35 साल बताई गई है। धर्मराज जिला के बरबीघा शिक्षक अंचल के मिडिल स्कूल तेउस में नियोजित शिक्षक के रूप में कार्यरत थे।
उनकी नौकरी उनके शिक्षक पिता के निधन की वजह अनुकंपा के आधार पर डेढ़ साल पहले ही हुई थी। इस बात शिक्षक संघ के सचिव राकेश ने बताया रविवार की शाम शिक्षक धर्मराज अपनी बाइक से घर से शेखपुरा आ रहे थे। तभी चकंदरा मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दिया। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी शिक्षक धर्मराज को इलाज के लिए पटना ले जया गया,जहां इलाज एक दौरान उनकी मौत हो गई।

---
दो बीमार कैदी अस्पताल में भर्ती
जासं, शेखपुरा:

शेखपुरा जेल के दो कैदियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीमार कैदियों में एक महिला तथा एक पुरुष शामिल हैं। इसकी जानकारी देते हुए अस्पताल के सूत्र ने बताया कैदी कमला देवी बेलौनी तथा दिनेश मांझी इशापुर गांव के रहने वाले हैं। इन दोनों की तबीयत भीषण ठंड की वजह से खराब होने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरू में इनका इलाज जेल अस्पताल में ही किया गया,मगर सुधार नहीं होने पर दोनों को सदर अस्पताल लाया गया।

UPTET news

Blogger templates