गणित का प्रोफेसर ले रहा था छात्राओं की ‘लव की क्लास’, बना वीड‍ियो, हो गया सस्पेंड

प्यार की परिभाषा क्या होती है ये कोई मैथ के प्रोफेसर चरण स‍िंह से सीखे। हाल ही में चरण स‍िंह ने अपने कॉलेज की छात्राओं को प्यार की परिभाष गणित के फार्मूलों की मदद से बताई है और इन छात्राओं को फ्रेंडश‍िप, रोमांट‍िक लव और क्रश में क्या अंतर होता है ये समझाया है।
हालांकि प्यार के फार्मूले को समझाने के चलते इन्हें सस्पेंड होना पड़ गया है और इनके खिलाफ उच्चतर शिक्षा विभाग की और से ये कार्रवाई की गई  है। ये घटना हर‍ियाणा के करनाल के एक महिला कॉलेज की है।

बनाया गया प्रोफेसर का वीडियो


चरण स‍िंह द्वारा जब लव की ये परिभाषा छात्राओं को बताई जा रही थी उसी दौरान चरण सिंह की वीडियो भी शूट की जा रही थी और इस वीडियो को इनकी क्लास की ही किसी एक छात्रा ने शूट किया है। इस वीडियो के अंदर चरण स‍िंह छात्राओं को मैथ की मदद से प्यार को समझाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में चरण सिंह ने प्यार के तीन फार्मूले बताए हैं। इन तीन फार्मूलों को इन्होंने बाकायदा मैथ के फार्मूलों की तरह बोर्ड पर लिखकर अच्छे से समझा हैं। चरण सिंह ने लव के ये फॉर्मूले अपने कॉलेज की बीकॉम की प्रथम वर्ष की छात्राओं को पढ़ाए हैं।

पहला फार्मूला

पहले फार्मूले में असिस्टेंट प्रोफेसर चरण सिंह ने फ्रेंडश‍िप का मतलब बताया है और उनके मुताबिक क्लोजनेस-अट्रैक्शन= फ्रेंडश‍िप होती है। यानी जब आप किसी के क्लोज तो होते हैं मगर उससे अट्रेक नहीं होते हैं तो वो फ्रेंडश‍िप होती है।

दूसरा  फार्मूल

असिस्टेंट प्रोफेसर चरण सिंह द्वारा जो दूसरा लव का फार्मूला अपनी कक्षा की छात्राओं को बताया गया है वो क्लोजनेस + अट्रैक्शन = रोमांट‍िक लव है। चरण सिंह के मुताबिक जब आपको किसी से क्लोजनेस और अट्रैक्शन दोनों ही  होती हैं तो वो रोमांट‍िक लव होता है।

तीसरा फार्मूल

अपने तीसरे फार्मूले मेें चरण सिंह क्रश का मतलब बताते हुए वीडियो में नजर आ रहे हैं और इनके अनुसार अट्रैक्शन – क्लोजनेस = क्रश होता है। इस फार्मूले के अनुसार जब आपको किसी से अट्रैक्शन होती है मगर क्लोजनेस महससू नहीं होती है तब आपको क्रश होता है।

बताया जा रहा है कि जब चरण सिंह ये तीनों फार्मूले अपनी छात्राओं को बात रहे थे तो वो छात्राओं से सवाल भी पूछे रहे थे और कई छात्राओं द्वारा उनको जवाब भी दिए जा रहे थे। वहीं किसी एक छात्रा ने इसी दौरान चरण सिंह की लव क्लास का वीडियो बना लिया और इनकी शिकायत अपने कॉलेज के प्रिंसिपल डाॅ. अनुराधा कर दी। जिसके बाद प्रिंसिपल ने गणित के प्रोफेसर चरण सिंह के पूरे मामले को शिक्षा विभाग को बताया। इस मामले की जांच शिक्षा विभाग द्वारा की गई और  शिक्षा विभाग ने ई मेल करके प्रोफेसर को सस्पेंड करने के आदेश कॉलेज को दिए।

केस दर्ज करने की मांग


चरण सिंह को सस्पेंड करने के बाद भी इनकी मुश्किले कम नहीं हो रही है और इनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग भी की जा रही है। बताया जा रहा है कि  करनाल स्थित सामाजिक कार्यकर्ता ने पुलिस में इनके खिलाफ एक लिखित शिकायत दी है और इनको गिरफ्तार करने की मांग की है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज नहीं किया है।

Recent Articles


teacher recruitment , primary teacher vacancy , samvida shikshak , shikshak bharti , shikshak shikshak , atithi shikshak , shikshak bharti 2019 , shikshak bharti news today , shikshak bharti application , pavitra portal shikshak bharti 2019 , shikshak bharti merit list , shikshak bharti qualification , prathmik shikshak bharti , sahayak adhyapak bharti 2019 , sahayak adhyapak bharti pariksha 2019 , sahayak adhyapak bharti news , sahayak adhyapak bharti latest news , 12460 sahayak adhyapak bharti counselling , sahayak adhyapak bharti news today