; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की 12वीं की कॉपियों के मूल्याकंन कार्य से भी खुद को अलग कर लिया

पूर्णिया| पूर्णिया विश्वविद्यालय ने बीएनएमयू के कॉपियों के मूल्यांकन से इनकार करने के बाद अब बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की 12वीं की कॉपियों के मूल्याकंन कार्य से भी खुद को अलग कर लिया है। पीयू ने इस बाबत बीएसईबी को बाकायदा पत्र लिखकर जानकारी दे दी है।
दरअसल, पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने नव निर्मित विश्वविद्यालय में शिक्षकों की कमी का हवाले देते हुए मूल्याकांन कार्य करने में असक्षमता जताई है।

पत्र में कुलसचिव ने अध्यक्ष को बताया है कि पीयू स्थापना के बाद से 15 मार्च से पहले सत्र के करीब 40 हजार छात्रों की परीक्षा लेने जा रहा है। रजिस्ट्रार ने पत्र में विश्वविद्यालय में शिक्षकों की कमी की बात कही है और बताया है कि 40 हजारों छात्रों की परीक्षा लेने में उनसे शिक्षकों की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में अंगीभूत महाविद्यालय के शिक्षकों को विश्वविद्यालय मूल्याकंन कार्य में भेजने में असर्थ है। रजिस्ट्रार ने बीएसइबी अध्यक्ष को लिखे पत्र में शिक्षकों की उपलब्ध के लिए कुलसचिव अथवा विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक को पत्र भेजने की अपील की है। पत्र में कहा गया है कि पीयू उच्चस्तरीय परीक्षा विभाग बनाया गया है। जहां से बीएसइबी को शिक्षकों मुहैया कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संबंध कॉलेज के शिक्षकों से बीएसइबी कॉपी मुल्याकांन का कार्य करा सकती है। रजिस्ट्रर ने इस पत्र की प्रतिलिपि उच्च शिक्षा के सचिव, मुख्य सचिव राजभवन, कमिश्नर पूर्णिया, डीआईजी पूर्णिया तथा जिलाधिकारी को भेजी है। 

UPTET news