; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

शर्मनाक: नंबर बढ़ाने के नाम पर प्राचार्य व शिक्षक ने छात्रा से किया रेप

पटना में गुरु-शिष्य के रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना सामने आयी है। फुलवारीशरीफ के एक स्कूल के प्राचार्य सह संचालक और शिक्षक ने मिलकर अपने ही स्कूल की 12 वर्षीया छात्रा के साथ दो माह तक दुष्कर्म किया। प्राचार्य और शिक्षक कॉपी जांचने और नंबर बढ़ाने के नाम पर दुष्कर्म कर रहे थे। छात्रा जब दो सप्ताह की गर्भवती हो गई तब परिजनों को इसकी जानकारी हुई।

परिजन फुलवारीशरीफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। पुलिस ने आनन-फानन आरोपित प्राचार्य अरविंद कुमार उर्फ राज सिंघानिया और शिक्षक अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को महिला थाने के सुपुर्द किया गया है। महिला थाने में रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। गुरुवार को बच्ची का बयान कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा।
बच्ची उल्टी करने लगी तब पता चला
परिजनों का कहना था कि दो दिन पहले बच्ची चक्कर खाकर घर में गिर गई और उल्टी करने लगी। उसकी मां बच्ची को लेकर अस्पताल गयी। डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि बच्ची गर्भवती है। यह सुनते ही मां बदहवास होकर जमीन पर गिर गई।
दुष्कर्म का वीडियो बना करता रहा ब्लैकमेल
पूछताछ में बच्ची ने बताया कि प्राचार्य अरविंद कुमार उर्फ राज सिंघानिया सर कॉपी जांच करने के बहाने अपने केबिन में बुलाते थे। सहायक शिक्षक और क्लर्क का भी काम देखने वाला अभिषेक उसे जबरन प्राचार्य के केबिन में ले जाता था। केबिन के बगल में एक कमरा था। उस कमरे में दोनों गलत काम करते थे। बच्ची के साथ एक महीने से प्राचार्य और अभिषेक कुमार मिलकर दुष्कर्म कर रहे थे। प्राचार्य ने रेप का वीडियो भी बना लिया था। उसके बाद वह बच्ची को ब्लैकमेल करता रहा।
रजिस्टर लाने को बोला और गलत हरकत की
बच्ची ने अपने बयान में कहा है कि अरविंद सर अक्सर उसे गलत तरीके से छूने का प्रयास करते थे। वह डर से कुछ नहीं बोल पा रही थी। दो महीने पहले उन्होंने कॉपी चेक करने के बहाने अपने केबिन में बुलाया। केबिन में प्राचार्य के साथ अभिषेक भी बैठा। प्राचार्य ने केबिन के अंदर बने कमरे से रजिस्टर लाने को बोला। जब वह रजिस्टर लाने के लिए कमरे में गई तो प्राचार्य और शिक्षक ने मिलकर उसे पकड़ लिया और गलत काम किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद हर दिन छात्रा के साथ प्राचार्य और शिक्षक मिलकर हैवानियत की हदें पार करते रहे। आरोपित प्राचार्य अरविंद कुमार का पिता झारखंड में दारोगा थे जो हाल में रिटायर हुए हैं।
मां बोली, दरिंदों ने बेटी की जिंदगी खराब दी
घटना जानने के बाद मां बदहवास है। बात करते-करते फफकने लगती हैं। रोते हुए कह रही थी कि अभी तो बच्ची ने किशोरावस्था में प्रवेश ही किया था। किशोरावस्था आते ही दरिंदों ने बच्ची की जिन्दगी बर्बाद कर दी। वह कहां जानती थी कि बेटी को शिक्षा देने के लिए जिस स्कूल में भेज रही है वहीं बेटी के सपने कुचल दिये जाएंगे। पीड़िता के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। छोटे-मोटे काम करके बच्चों का परवरिश कर रहे हैं। बच्ची की मां भी बीमार रहती है। इस बीमारी में भी बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए बेटी को लेकर भटक रही है।

पटना एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि फुलवारीशरीफ के न्यू सेंट्रल स्कूल में 12 वर्षीय छात्रा के साथ रेप की घटना सामने आयी है। आरोपित प्राचार्य और शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। बच्ची के गर्भवती होने की बात बतायी गई है। बच्ची की मेडिकल जांच करायी जा रही है।

UPTET news