; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

पटना : कंप्यूटर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, मांगी इच्छा मृत्यु

पटना : सात महीने से धरना व अनशन पर बैठे कंप्यूटर शिक्षकों ने सोमवार को गर्दनीबाग धरना स्थल पर महाआक्रोश मार्च व उग्र प्रदर्शन करते हुए अपने आक्रोश का इजहार किया. बिहार कंप्यूटर टीचर वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में अपनी मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए शिक्षक वहां बने गेट की ओर बढ़े, जहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया. 
 
इस दौरान दंडाधिकारी पहुंचे और शिक्षकों को शांत कराया. शिक्षकों ने कहा कि एकसूत्री मांग को लेकर सड़क से लेकर सदन तक कई बार आवाज उठायी गयी, बावजूद कोई सुधि लेने वाला नहीं है. अब तक सरकार की ओर से कोई प्रतिनिधि उनसे मिलने नहीं आया. एसोसिएशन के अध्यक्ष अविंदर प्रसाद यादव ने कहा कि इस स्थिति में शिक्षकों के आगे अब इच्छा मृत्यु की विकल्प नजर आ रहा है. 
 

इसलिए राज्यपाल, मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को पत्र लिख कर इच्छा मृत्यु की मांग की गयी है. सेवा नियमित व स्थायी करने की एकसूत्री मांग दोहराते हुए उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक धरना व अनशन जारी रहेगा.

UPTET news