सुपौल [जेएनएन]। बिहार ने रविवार को दहेज और बाल विवाह जैसी कुरीतियों से लडऩे का संकल्प लिया। दोपहर 12 से 12.30 बजे के बीच स्कूली बच्चे, अभिभावक, शिक्षक, अधिकारी, मंत्री, विधायक से लेकर सूबे के आम नागरिक हाथों में हाथ थामकर विश्व की सबसे लंबी मानव श्रृंखला बनाते नजर आए। 13668 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला में करीब पांच करोड़ लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के गांधी मैदान में गुब्बारा छोड़कर इसकी शुरुआत की। लेकिन कुछ सनकी पदाधिकारी माहौल खराब करने में जुट गए।
दरअसल, बिहार के सुपैल जिले में मानव श्रृंखला के दौरान छात्रों की कम उपस्थिति देख एसडीओ भड़क गये और शिक्षकों के साथ गाली-गलौच कर दिया। इसके विरोध में शिक्षक गोलबंद हो गए हैं और प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
सुपौल के त्रिवेणीगंज के उच्च विद्यालय के प्रांगण में रविवार को प्रखंड अध्यक्ष मो. जहान की अध्यक्षता में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ तथा बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ पूर्वी व पश्चिमी की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। जिसमें मानव श्रृंखला को सफल बनाने के दौरान ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों के साथ दुर्व्यहार, गाली-गलौज के विरोध में आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।
आंदोलन के प्रथम चरण में बैठक के उपरांत शिक्षकों ने सड़क पर उतर उच्च विद्यालय से प्रशासन विरोधी नारे लगाते हुए, हिटलरशाही नहीं चलेगी, शिक्षकों पर जुल्म करना बंद करो आदि नारे के साथ जुलूस अनुमंडल कार्यालय पहुंची। पुनः जुलूस उच्च विद्यालय पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई।
12 फर्जी शिक्षकों पर निगरानी ने दर्ज कराई प्राथमिकी
यह भी पढ़ें
मौके पर अध्यक्ष मो. जहान ने कहा कि मानव श्रृंखला को सफल बनाने के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी विनय कुमार सिंह द्वारा मध्य विद्यालय डपरखा के प्रधानाध्यापक राज कुमार यादव, उत्क्रमित मध्य विद्यालय श्रीपुर-विशनपुर के प्रधानाध्यापक विपिन विहारी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष सुशील कुमार सुमन तथा प्राथमिक विद्यालय निपनियां के शिक्षक मशकूर आलम के साथ दुर्व्यहार, गाली-गलौज किया गया।
इसके विरोध में निर्णय लिया गया है कि 48 घंटे के अंदर अनुमंडल पदाधिकारी को निलंबित करने के साथ ही स्थानांतरण किया जाय। बोले कि मांगे पूरी नहीं होने पर सड़क जाम, बीएलओ कार्य बहिष्कार के अलावा किसी भी सरकारी कार्य का बहिष्कार शिक्षक करेंगे।
Bihar Teachers News , BTET , BPSC , SSC , Shikshak Niyojan updates
Advertisement
UPTET news
Breaking News
- 391 बुनियादी विद्यालय में शिक्षकों की होगी बहाली : बुनियादी विद्यालय के लिए नया सिलेबस
- BPSC Recruitment 2016 – 478 Lecturer Vacancies – Last Date 06 June 2016
- सुप्रीम कोर्ट के आदेश से शिक्षक बनने का टूटा सपना , 34540 में बची रिक्तियों पर अब नहीं होगी बहाली
- 108 प्रारंभिक स्कूलों में नियुक्ति का रास्ता साफ
- वेतन विसंगति की मार झेल रहे प्रशिक्षित शिक्षक