; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

हड़ताल पर जा सकते हैं बिहार के नियोजित शिक्षक, परीक्षा का बहिष्कार करेंगे

पटना.समान काम के लिये समान वेतन की मांग को लेकर बिहार के नियोजित शिक्षक अब सरकार के साथ आर पार की लड़ाई करने का मन बना लिया है। नियोजित शिक्षक संगठनों की रविवार को हुई बैठक में इसका फैसला लिया गया। संगठन ने सरकार को 31 जनवरी तक का समय दिया है। तय समय सीमा के अंदर अगर शिक्षकों की मांग नहीं मानी गयी तो नियोजित शिक्षक हड़ताल पर जाने को विवश हो जायेंगे।

मैट्रिक और इंटर परीक्षा का करेंगे बहिष्कार...
- अपनी मांग को लेकर शिक्षकों ने हड़ताल करने का मन बना लिया है।
- शिक्षकों ने रविवार को एलान किया कि वो 31 जनवरी तक इस मांग के पूरा नहीं होने की स्थिति में 1 फरवरी से हड़ताल पर चले जायेंगे।
- समान काम के लिये समान वेतन की मांग को लेकर ये हड़ताल पर जायेंगे।
- हड़ताल का एलान प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक तक के शिक्षकों ने किया है।
- शिक्षकों ने स्पष्ट तौर पर कहा कि वो इंटर, मैट्रिक दोनों की परीक्षा का भी बहिष्कार करेंगे।
- राजधानी पटना के गांधी मैदान में 23 नियोजित शिक्षक संगठनों की हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।

UPTET news