भोजपुर । प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने घाघा गाव के मध्य विद्यालय में
पदस्थापित सभी शिक्षकों का प्रतिनियोजन प्रखंड के अन्य विद्यालयों में कर
दिया है। बताया जाता है कि हेडमास्टर व मुखिया के बीच हुए विवाद के बाद बंद
पड़े विद्यालय के पठन-पाठन को पुन: शुरू करने को लेकर प्रखंड शिक्षा विभाग
द्वारा प्रतिनियोजन की कार्रवाई की गई है।
शिक्षा कार्यालय के अनुसार विद्यालय में पदस्थापित संतोष कुमार गुप्ता को उत्क्रमित मध्य विद्यालय टिपुरा, अशोक कुमार व राजीव कुमार सिंह को प्राथमिक विद्यालय शिव मंदिर बिहिया, रामलखन गोंड़ व आनन्द प्रसाद को बालक उर्दू प्राथमिक विद्यालय बिहिया व शिक्षिका चुन्नी कुमारी चंचला को प्राथमिक विद्यालय खाकोबाध में प्रतिनियोजित किया गया है। बताया जाता है कि स्थिति सामान्य होने तक उक्त शिक्षक प्रतिनियोजित विद्यालयों में हीं कार्य करेंगे। वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक गुप्तेश्वर राम चिकित्सा अवकाश पर हैं। गत 22 मई को विद्यालय की शिक्षिका चुन्नी कुमारी चंचला तथा प्रधानाध्यापक गुप्तेश्वर राम के बीच हाजिरी बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद मुखिया कामता यादव द्वारा प्रधानाध्यापक की पिटाई भी की गई थी। बाद में मुखिया द्वारा प्रधानाध्यापक को अपनी गाड़ी पर बैठाकर आरा ले जाने के क्रम में पुलिस ने मुखिया व उनके समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में प्रधानाध्यापक व चुन्नी कुमारी चंचला द्वारा बिहिया थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मुखिया समेत अन्य चार लोगों को जेल भेज दिया था। उक्त मामले को लेकर विगत 22 मई से हीं विद्यालय में पठन पाठन का कार्य ठप है। इस दौरान अधिकारियों द्वारा विद्यालय खोले जाने का प्रयास किया गया था, परन्तु स्थानीय लोगों के आक्रोश के कारण ऐसा नही हो सका। प्रखंड शिक्षा कार्यालय के अनुसार विवाद को पाटने व विद्यालय में पठन-पाठन शुरू करने को लेकर उक्त कार्रवाई की गई है।