; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

राष्ट्र के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं शिक्षक


समस्तीपुर : प्रखंड क्षेत्र के जितवरिया पूर्वी प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते पूर्व जिला पार्षद उपाध्यक्ष रघुवर राय ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के चतुर्दिक विकास में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों के बदौलत ही भारत का सर्वांगीण विकास हो रहा है।

मौके पर उपस्थित प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामचंद्र राय, महासचिव कुमार गौरव, अंचल मंत्री उमेश कुमार ने भी अपने संबोधन में शिक्षक की गरिमा पर विस्तार से चर्चा करते हुए लोगों को अगाह किया कि समाज का विकास शिक्षक ही करते हैं। वे समाज के दर्पण हैं साथ ही समाज के निर्माता हैं। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नंदन कुमार, मुखिया राम बाबू राय, राजद प्रखंड अध्यक्ष कैप्टन सत्यनारायण राय, अर¨वद कुमार राय, खानपुर के प्रखंड अध्यक्ष महेश प्रसाद यादव, वारिसनगर प्रखंड सचिव संजय कुमार झा, शिक्षिका नेत्री फरीदा खातून, पंचायत के मुखिया पति संतोष कुमार झा, पंचायत समिति रंजू कुमारी, प्रखंड अध्यक्ष जय किशोर राय, संतोष कुमार कर्ण आदि ने शिक्षक सम्मन समारोह के अवसर पर प्रधानाध्यापिका रंजना कुमारी को सम्मानित किया। मुखिया सुमन कुमारी, सरपंच कंचन कुमारी, पूर्व पंसस अशोक शर्मा, दिलीप कुमार, पूर्व मुखिया अशोक साह, श्यामनंदन राय, पूर्व अध्यक्ष सहित बलराम शर्मा, किरण कुमारी, हरेराम मिश्रा आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता मो. मुस्ताक फारूकी ने की। संचालन शिक्षक युगेश्वर राय ने किया। मौके पर विद्यालय परिवार के राजीव कुमार, संजय भगत, रूपा कुमारी, सुजीत कुमार सुमन आदि मौजूद थी। धन्यवाद ज्ञापन कल्पना कुमारी ने की।

UPTET news