; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

शिक्षक की बहाली गलत, सेवा समाप्त करने का आदेश

बथनाहा प्रखंड शिक्षक नियोजन इकाई के अधीन गलत मेधा अंक पर बहाल एक शिक्षक की सेवा समाप्त करने का आदेश डीईओ ने दिया है।
इस बावत डीईओ सुरेश प्रसाद ने बथनाहा बीडीओ सह नियोजन समिति के सचिव को पत्र भेजकर गलत मेधा अंक पर वर्ष 2014-15 में बहाल प्रखंड शिक्षक राम बिनोद राम की सेवा समाप्त कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। डीईओ ने कहा है कि इस मामले में अभ्यर्थी विश्वनाथ पासवान द्वारा जिला जनता दरवार में परिवाद पत्र देकर शिक्षक श्री राम पर गलत मेधा अंक के आधार पर नियोजित होने का आरोप लगाया गया था। इस मामले बीईओ से रिपोर्ट लेकर जांच की गई। इसमें पाया गया कि अभ्यर्थी विश्वनाथ पासवान का नाम मेधा सूची के क्रमांक 70 पर तथा चयनित शिक्षक राम बिनोद राम का नाम क्रमांक 66 पर अंकित है। मामले की जांच में स्पष्ट हुआ कि नियोजन इकाई द्वारा औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन नियमानुसार किया गया। इसमें नियोजन इकाई की भूल से शिक्षक श्री राम को मैट्रिक का पूर्णांक आठ सौ की जगह सात सौ अंकित रहने से मेधा अंक बढ़ गया। इसमें सुधार के लिए श्री राम द्वारा आपत्ति दी जानी चाहिए था। ऐसा नहीं कर अपने लाभ के लिए नियोजन इकाई के भूल का गलत फायदा लेकर अधिक मेधा अंक के आधार पर नियोजित हो गए। जबकि नियमानुसार विश्वनाथ पासवान का नियोजन का दावा बनता था। डीईओ ने नियोजन इकाई के सचिव को अवैध रुप से नियोजित शिक्षक श्री राम का सेवा समाप्त कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई करने को कहा है।   

UPTET news