; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

संगीत शिक्षक नियोजन को प्रारूप प्रकाशन आज

मधुबनी । जिला परिषद माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षक नियोजन पैनल समिति की बैठक जिप अध्यक्ष शीला देवी की अध्यक्षता में बुधवार को उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में हुई।
उल्लेखनीय है कि जिला परिषद माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षक नियोजन पैनल समिति का अध्यक्ष जिला परिषद का अध्यक्ष ही होता है। इस बैठक में उप विकास आयुक्त सह जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हाकिम प्रसाद,
समिति सदस्य व जिला पार्षद उदय मंडल तथा डीपीओ-स्थापना ने भाग लिया। बैठक की जानकारी देते हुए जिला परिषद अध्यक्ष शीला देवी ने बताया कि इस बैठक में माध्यमिक संगीत शिक्षक के रिक्त पदों पर नियोजन के लिए 20 अक्टूबर गुरुवार को मेधा सूची के प्रारूप प्रकाशन कर दिए जाने का निर्णय लिया गया। मेधा सूची के प्रारूप प्रकाशन की तिथि से 15 दिनों तक दावा व आपत्ति प्राप्त करने का भी निर्णय लिया गया। प्राप्त दावा व आपत्ति के निष्पादन के बाद माध्यमिक संगीत शिक्षकों के नियोजन हेतु अंतिम मेधा सूची प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया। जिप अध्यक्ष शीला देवी ने बताया कि माध्यमिक संगीत शिक्षक के रिक्त पदों पर नियोजन हेतु वे गंभीर व संवेदनशील हैं।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news