; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

शिक्षक संघ की बैठक में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन

सुपौल। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ, सुपौल की बैठक बुधवार को संघ कार्यालय में लक्ष्मी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें जिला स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में पिछले मार्च से अब तक नियोजित व नियमित शिक्षकों को बकाया वेतन, प्रोन्नति, स्थानान्तरण तथा गैर शिक्षण कार्यो में शिक्षकों के प्रति नियोजन आदि विषयों पर एक निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा विभाग का कार्यालय लूट का अड्डा बन चुका है। जिस तरह बिना पैसे के दुकान से कोई सामान नहीं खरीदा जा सकता। वैसे ही इस कार्यालय से बिना चढ़ावा का कोई कार्य नहीं कर सकते। अच्छे काम करने वाले कर्मियों को बेवजह परेशान कर उनका वेतन रोका जाता है और उससे स्पष्टीकरण तक पूछा जाता है। बैठक में विभागीय कार्यशाला की तीखी आलोचना करते हुए संघ के उप प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। जो कमेटी शिक्षकों की समस्याओं से शिक्षा विभाग के अधिकारी समेत जिलाधिकारी को अवगत करायेंगे। बैठक में जिला संघ के प्रवक्ता संजय कुमार झा, मो.अब्दुल गफ्फार, शशि माला, रामावतार साह, फुलेश्वर साफी, सुशील कुमार सुमन, प्रभाष कुमार प्रभात आदि मौजूद थे।
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news