Random-Post

डीईओ की जांच में उजागर हुआ हाजिरी का फर्जीवाड़ा

अररिया : जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय हरिजन कुसियार गांव का औचक निरीक्षण किया गया। विद्यालय संचालित था। एक शिक्षक अन्यत्र नियोजित पाए गए। वहीं विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बहुत कम थी।
लेकिन जब उपस्थिति पंजी को अवलोकन किया गया तो उपस्थिति पंजी में फर्जीवाड़ा पाया गया। विद्यालय में केवल 68 बच्चे उपस्थित थे। जबकि हाजिरी पंजी पर डेढ़ सौ से अधिक बच्चों की उपस्थिति दर्ज थी।
डीईओ ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान मध्याह्न में अनियमितता पाई गई है। वहीं एक शिक्षक दूसरे विद्यालय में प्रतिनियोजित थे। जबकि सभी प्रतिनियोजन को रद करने का आदेश निर्गत किया गया था। डीईओ ने कहा कि बीईओ एवं प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण पूछा जाएगा। इसके बाद उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

Recent Articles