; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

अवकाश तालिका पर शिक्षक संघ ने खोला मोर्चा

बांका। प्रारंभिक विद्यालयों की जारी अवकाश तालिका के खिलाफ प्राथमिक शिक्षक संघ ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को संघ भवन में जिलाध्यक्ष अवध किशोर ¨सह की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसके खिलाफ शिक्षकों ने लड़ाई लड़ने का एलान किया है। साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर दो दिनों में इसमें आवश्यक सुधार की मांग की है। नहीं तो इसके खिलाफ पटना तक की लड़ाई शुरू की जाएगी।

प्रधान सचिव घनश्याम यादव ने कहा कि डीईओ और डीपीओ सर्व शिक्षा व स्थापना के हस्ताक्षर से अवकाश तालिका जारी हुआ है। लेकिन, इसमें गांधी जयंती और मजदूर दिवस तक की छुट्टी का पता नहीं है। छठ जैसे बड़े पर्व की छुट्टी पूजा के पहले समाप्त कर दी गयी है। मुहर्रम पर ¨हदी स्कूल में तीन और उर्दू स्कूल में दो दिन की छुट्टी जैसी कई विसंगति है। सबसे आश्चर्य यह कि जनवरी से प्रभावी होने वाले छुट्टी कैलेंडर को मध्य अप्रैल में जारी किया गया है। शिक्षकों ने कहा कि पहले कभी ¨हदी और उर्दू विद्यालय का अलग-अलग अवकाश कैलेंडर जारी नहीं हुआ। इसी महिला शिक्षिका के पर्व त्योहार पर अवकाश को पूरी तरह नजर अंदाज कर दिया गया है। बैठक में सुरेंद्र नारायण ¨सह, यशवंत राय, संजय कुमार, मु.शाहिद परवेज खां, रवींद्र नाथ मिश्रा, मु.मुस्तफा, अवधेश कुमार, विद्यापति, संजय कुमार यादव, उपेंद्र नारायण मंडल, पुरेंद्र सहाय, राजीव रंजन, अश्विनी कुमार मंडल, जयकांत यादव, मुकेश शर्मा, उमेश कुमार मंडल, शंकर हरिजन, अली हसन अंसारी आदि मौजूद थे।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news