बेगूसराय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेगूसराय के हवाई अड्डा मैदान में
रैली को संबोधित करते हुए कहा कि महागठबंधन के सभी नेता स्वार्थ से बंधे
हुए हैं। दरअसल, यह 'महास्वार्थबंधन' है, तो 'बिग बॉस' के घर की तरह है,
जिसमें जितमें भी लोग हैं, एक-दूसरे के विरोध में लगे हैं और बिग बॉस
उन्हें नचा रहा है।
मोदी ने कहा कि स्वार्थ पर टिके इस गठबंधन के नेताओं को अपने काम का हिसाब देना चाहिए। वर्तमान बिहार सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा, ये जो महास्वार्थबंधन बना है, उसके तीनों दलों (राजद, जदयू व कांग्रेस) को यहां की जनता याद रखें।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने यहां 35 साल तक यहां राज किया। लालू-राबड़ी व नीतीश 25 साल तक सत्ता में रहे। वे जब इतने दिन तक आपका भला नहीं कर सके तो अब भला क्या कर लेंगे? ऐसी सरकारों को फिर से आने देना चाहिए क्या?
उन्होंने कहा, लोकसभा के चुनाव में यहां आ नहीं पाया था। अनुभव कर रहा हूं कि आज बिहार के नागरिकों के मन में चुनाव के नतीजे कैसे होंगे, इस पर कोई सवालियां निशान ही नहीं है। बिहार की जनता ने ठान लिया है कि भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनकर रहेगी।
उन्होंने पूछा, सरकार किसके लिए होती है? क्या सरकार की जरूरत अमीरों को पड़ती है? कहा, अमीरों को सरकार की सहायता की जरूरत नहीं पड़ती। बीमार हो जाएं तो डॉक्टर उनके घर के बाहर कतार लगाकर खड़े हो जाएं। लेकिन, अगर एक गरीब बीमार हो जाए तो सरकार के सिवा कोई सहारा नहीं होता।
मोदी ने कहा, अमीर का बेटा पढ़ना चाहता है तो अच्छे से अच्छे टीचर मिल जाएंगे, लेकिन गरीब के बच्चे के लिए सरकारी शिक्षक व स्कूल हीं होते हैं। मोदी ने आगे कहा, अमीर के कहीं जाने के लिए हवाई जहाज इंतजार करता है, लेकिन गरीब को सरकारी बस का ही इंतजार करना पड़ता है।
उन्होंने कहा, सरकार गरीब के लिए, गरीबों की जिंदगी बदलने के लिए होती है, गरीबों के कल्याण के लिए होती है। देश में चुनाव गरीबों के लिए लड़े गए, लेकिन सरकार गरीबों के लिए नहीं चलाइ गई। अगर इस देश में गरीबों के लिए कुछ किया गया होता, सभी सरकारें गरीबों को ध्यान में रखकर कार्य करती तो देश में न तो गरीबी बढ़ती और न ही गरीबों की संख्या।
दूसरे हैं, जंगलराज के पति। जेपी के नाम से, राममनोहर लोहिया के नाम से गरीबों के गीत गाकर बिहार की सत्ता पर 15 साल बैठे। इतने दिनों में क्या-क्या खाया सबको मालूम है। राज्य में सड़क, स्कूल, शिक्षकों की स्थिति सुधारी, नौजवानों का पलायन रोका, अपराध मुक्त समाज दिया। ऐसी सरकार देने वाले को मौका देंगे। दस साल तक जिन्होंने जंगलराज हटाने की बात कह सत्ता में आए, आज जंगलराज के साथ ही हो गए।
आज के ही दिन जेपी का स्वर्गवास हुआ। जेपी को कुछ देर के लिए याद कीजिए। बेगूसराय के उस महान आत्मा को याद कीजिए।
ये भूमि उन महापुरुषों की है जिन्होंने देश की आजादी में योगदान दिया। नमक आंदोलन में यहां के श्रीबाबू के योगदान को नहीं भूला जा सकता है।
ये जंगलराज और विकासराज के बीच की लड़ाई है। बिहार को विकास राज चाहिए या नहीं चाहिए?
लालू के 1990 और 2015 के डायलॉग्स में वही बातें हैं। न नया विचार है और न ही नई सोच है। खुद के बदले बेटों को लाए हैं और कुछ नहीं बदला है।
श्रीकृष्ण की द्वारिका धरती से आया हूं। गुजरात के लोगों ने श्वेत क्रांति लाकर दुनिया में पहचान बनाई। यदुवंशी सच्चा गौ प्रेमी होता है। यहां के नेता कैसी-कैसी बात कर रहे हैं। लालू जी आप जो बने हैं ये इन्हीं यदुवंशियों की वजह से बने हो। वे क्या खाते हैं, उन पर ऐसा आरोप लगाते हो। मेरे यदुवंशियों पर ऐसे आरोप न लगाओ।
यदुवंशी समाज ने जब विरोध शुरू किया तो कहने लगे मेरे अंदर शैतान प्रवेश कर गया। मैं हैरान हूं, बहुत हैरान हूं, क्या शैतान को यही ठिकाना मिला। बिहार, हिंदुस्तान, विश्व में कोई नहीं मिला, शैतान को बस लालू का शरीर मिला।
मोदी ने कहा, श्रीकृष्ण की द्वारिका धरती से आया हूं। गुजरात के लोगों ने श्वेत क्रांति लाकर दुनिया में पहचान बनाई। यदुवंशी सच्चा गौ प्रेमी होता है। यहां के नेता कैसी-कैसी बात कर रहे हैं। लालू जी आप जो बने हैं ये इन्हीं यदुवंशियों की वजह से बने हो। वे क्या खाते हैं, उन पर ऐसा आरोप लगाते हो। मेरे यदुवंशियों पर ऐसे आरोप न लगाओ।
शैतान की मेहमाननवाजी ऐसे कर रहे हैं, जैसे उनका पुराना साथी आया हो। हमें बिहार को ऐसे जंगलराज से बचाना है। ये इलाका औद्योगिक विकास का केंद्रबिंदु बन सकता है। अन्य जगहों के लोगों को रोजगार देने वाला केंद्र बन सकता है। लेकिन फिरौती के डर से कोई आना नहीं चाहता। यहां जंगलराज ने बस फिरौती का उद्योग लगाया।
बरौनी फर्टिलाइजर का कारखाना चालू होना चाहिए या नहीं। आपका हक है ये मुझे ये पूरा करना चाहिए या नहीं। 15 सौ करोड़ लगाकर हमने फिर से यहां के नौजवानों के रोजगार की शुरुआत की।
गंगा तट के पास जो रहते हैं, वहां बालू चोरों ने परेशान कर रखा है। इसका सकारण ये है कि बिहार की सरकार ने दो ताकतों का अनदेखा किया है। पहली ताकत पानी और दूसरी ताकत यहां की जवानी। यही दोनों ताकत बिहार का भाग्य बदल देगी।
मोदी ने अपने सवा लाख करोड़ के विकास पैकेज की चर्चा करते हुए कहा कि इससे बिहार का विकास होगा। कहा कि जो सरकार इस पैकेज को नहीं आने देने की बात कह रही है, उसे हटा देना चाहिए।
मोदी ने राजद-कांग्रेस-जदयू के गठबंधन को महास्वार्थबंधन बताते हुए कहा कि तीनों ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया है। उन्होंने अभी तक मिलकर बिहार में राज किया है। उनसे जनता हिसाब मांगे।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC