; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

आग लगने से शिक्षक नियोजन के फर्जीवाड़े की फाइलें जली : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

जहानाबाद बिहार सासाराम में जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में आग लग जाने से शिक्षक नियोजन के फर्जीवाड़े से संबंधित सभी कागजात जलकर राख हो गए. बताया जाता है कि फर्जी शिक्षकों से संबंधित दस्तावेज और महत्वपूर्ण कागजात डीईओ कार्यालय के स्थापना  विभाग में थे. वहीं लोगों ने जब देखा कि डीईओ कार्यालय से आग का धुंआ निकल रहा है, तो लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद माडल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया.


इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. वहीं स्थापना विभाग के डीपीओ ने इस घटना को साजिश करार दिया. गौरतलब है की जिले में सैकड़ों नियोजित शिक्षक फर्जी दस्तावेज पर कार्यरत हैं, जिसकी जांच निगरानी कर रही है. हालांकि इसमें कई शिक्षकों पर पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है.
जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में आग लग जाने से शिक्षक नियोजन के फर्जीवाड़ा की जांच प्रभावित हो सकती है. वहीं आग लगने से फर्जी नियोजित शिक्षकों की फाइल जलने की बात कही जा रही है.
आग लगने से शिक्षक नियोजन के फर्जीवाड़े की फाइलें जली

सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

UPTET news