; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

नियोजित शिक्षकों ने फिर आंदोलन को चेताया : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

बक्सर । वेतनमान को लेकर पिछले दिनों आंदोलन पर गये नियोजित शिक्षकों ने एक बार फिर आंदोलन की चेतावनी दी है। बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने इसको लेकर बुधवार को बैठक की। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष के डी.सिंह तथा संचालन चौंगाई प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रताप यादव ने की।

इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षक नेताओं ने कहा कि हड़ताल के दौरान सरकार ने घोषणा की थी कि पहली जुलाई से नियोजित शिक्षकों को वेतनमान लागू कर दिया जायेगा। जबकि, सरकार ने आज तक वेतनमान को स्पष्ट नहीं किया। जिसको लेकर शिक्षकों में आक्रोश पनप रहा है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द यादव ने कहा कि 9300 का वेतनमान लागू करने के आश्वासन पर संघ ने हड़ताल वापस लिया था। अगर सरकार वेतनमान लागू करने में अनावश्यक विलंब करती है तो शिक्षक पुन: आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जायेंगे। मौके पर संतोष यादव, राजेश सिंह, अजय विक्रांत, अनिल सिंह, जनार्दन यादव समेत अन्य मौजूद थे।

सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

UPTET news