; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

तीन फर्जी शिक्षकों की सेवा समाप्त : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

बांका। फर्जी प्रमाण पत्र पर बहाल प्रखंड के तीन प्रखंड शिक्षकों की सेवा समाप्त हो गयी है। इसको लेकर प्रखंड नियोजन समिति की बैठक बुधवार को प्रखंड कार्यालय में हुई। अध्यक्षता प्रमुख अन्नु आर्या ने की।
इसमें नियुक्त दो शिक्षक मु. अख्तर हुसैन प्रोन्नत मध्य विद्यालय बिरनिया संथाल एवं मो. असहद हुसैन प्रोन्नत मध्य विद्यालय घोपसंडा को फर्जी सीटीईटी पर नियुक्त होने के कारण नियोजन समिति द्वारा सेवामुक्त कर दिया गया। वहीं एक अन्य शिक्षक मुकेश कुमार यादव प्रोन्नत मध्य विद्यालय जाखा में कार्यरत थे। उन्होंने निर्धारित समय तक वाक्षित योग्यता प्रमाण पत्र नहीं जमा किया। इस कारण उसे सेवा से हटा दिया गया।

विदित हो कि नियोजन समिति द्वारा पहले उक्त शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछा गया था। लेकिन उनके द्वारा कोई जबाव नहीं दिये जाने पर बाध्य होकर नियोजन इकाई ने उच्चाधिकारी के निर्देश पर उन्हें सेवा से हटा दिया। नियोजन इकाई के सचिव सह बीडीओ गुरूदेव प्रसाद गुप्ता ने बताया कि तीनों शिक्षकों को सेवा समाप्ति का आदेश निर्गत कर दिया गया है।
बैठक में बीईओ अस्फाक आलम, पंचायत समिति सदस्य सह नियोजन समिति के सदस्य मनोज कुमार मंडल भी म़ौजूद थे। वहीं धोरैया में तीन फर्जी शिक्षकों के भंडाफोड़ होते ही वषरें से नियुक्त अन्य शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। ज्ञात हो कि कई शिक्षक फर्जी प्रमाण पत्र के बदौलत वर्ष 2006 से ही पंचायतों में कार्यरत है। इनके प्रमाण पत्रों का सत्यापन अबतक नहीं हो पाने से वे सेवा में बने हुए हैं।

सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

UPTET news