; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

शिक्षक नियोजन : मंथर गति से हो रहा आवेदन जमा : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

पुरैनी (मधेपुरा), निज प्रतिनिधि : शिक्षक नियुक्ति 2012 के तहत बीते 16 अगस्त से आवेदन जमा करने की प्रक्रिया के तहत मुख्यालय स्थित प्रखंड संसाधन केन्द्र पर काफी कम संख्या में अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन जमा किए जाने से यहां आवंटित पद के अधिकांश सीट रिक्त रह जाने की संभावना जताई जा रही है।
प्रखंड शिक्षक नियोजन समिति अध्यक्ष सह बीडीओ रामविलास दास से मिली जानकारी के अनुसार यहां अब तक मध्य विद्यालय के वर्ग एक से पांच तक के लिए कुल 11 एवं छह से आठ तक के लिए सामान्य कोटि से सात, पिछड़ा वर्ग से 14, अत्यंत पिछड़ा वर्ग से दस तथा अनुसूचित जाति से तीन सहित कुल 34 अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन जमा कराया गया है। जबकि उर्दू कोटि से एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।
बॉक्स में लें
182 आवेदन जमा
बिहारीगंज (मधेपुरा), नि.प्र. : बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक नियोजन 2012 के लिए प्रखंड संसाधन केन्द्र बिहारीगंज में आवेदन जमा लेने की प्रक्रिया जारी है। यह जानकारी देते हुए केन्द्र के साधनसेवी अफाक अंसारी एवं विपिन गुप्ता ने देते हुए बताया कि आगामी 15 सितंबर तक कार्य दिवस के दौरान आवेदन पत्र लिए जाएंगे। बिहारीगंज प्रखंड में विभिन्न विषयों का सामान्य शिक्षक एक से पांचवीं कक्षा तक 88, छठवीं से आठवीं तक 78, उर्दू सामान्य शिक्षक 17, बैकलाग से 23 शिक्षक का नियोजन होना है। इसके लिए 25 अगस्त तक प्रशिक्षित आवेदन 21 एवं अप्रशिक्षित आवेदन 182 जमा हो चुके हैं।

सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

UPTET news