; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

बिना बैंक एकाउंट के बच्चों को नहीं मिलेगी राशि : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

पटना : राज्य के स्कूली बच्चों को अब मुख्यमंत्री पोशाक, साइकिल, छात्रवृत्ति, सेनेटरी नैपकिन समेत प्रोत्साहन योजना की राशि नगद नहीं बल्कि बैंक एकाउंट में दी जायेगी. इसके लिए हाइस्कूल के सभी छात्र-छात्राओं जनधन योजना के तहत खाता खोला जा रहा है, जबकि प्रारंभिक स्कूलों (क्लास एक से आठ) के बच्चों की जगह उनके अभिभावकों का बैंक एकाउंट खोला जा रहा है.
हाइस्कूल के बच्चों के खाते में योजनाओं की राशि सीधे जायेगी, जबकि प्रारंभिक स्कूलों के बच्चों को मिलनेवाली योजनाओं की राशि उनके अभिभावकों के खाते में जायेगी. खाता खुलवाने के इस काम में संबंधित स्कूलों के शिक्षकों को लगाया गया है. शिक्षक कभी बच्चों के अभिभावकों को बुला कर, तो कभी उनके घर जाकर बच्चों का और उनका खाता खुलवाने की अपील कर रहे हैं.
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इस साल 11 से 18 जुलाई के बीच राशि का वितरण कर दिया जायेगा. वैसे हर साल दिसंबर महीने में राशि का भुगतान किया जाता था. इस बार सितंबर-अक्तूबर में विधानसभा चुनाव है, इसलिए राशि पहले ही बांटी जा रही है. शिक्षा विभाग ने सभी जिलों में स्कूल खुलने के बाद ही बैंक एकाउंट खुलवाने का काम शिक्षकों को दे दिया है. शिक्षक बच्चों के अभिभावकों की मीटिंग बुला कर और उनके घर-घर जाकर कंविंस कर रहे हैं कि अभिभावकों व उनके बच्चों का बैंक एकाउंट नहीं है तो खुलवा लें, ताकि योजनाओं की राशि समय पर एकाउंट में आ सके.
वहीं, शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि सभी छात्र-छात्राओं की संख्या 26 जून तक उपलब्ध करा दें, ताकि विभाग उसी आधार पर राशि जिलों को दे सके. क्लास एक से 10 तक पढ़ने वाले सामान्य कोटि के वैसे छात्रों जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय डेढ़ लाख रुपये से कम है उनकी सूची भी 26 जून तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.
सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

UPTET news