निगरानी की जांच के दौरान खुलासा
डीइओ के अनुमोदन पर प्रखंड नियोजन इकाई ने किया नियोजन
गोपालगंज : टीइटी प्रमाणपत्रों के आधार पर किये गये शिक्षक नियोजन में
फर्जीवाड़े में गोपालगंज के डीइओ के शामिल होने का खुलासा हुआ है.
फर्जीवाड़े की जांच कर रही निगरानी की टीम ने पाया है कि सिधवलिया प्रखंड
में डीइओ अशोक कुमार, पीओ अरुण ठाकुर और लिपिक ने मिल कर 82 टीइटी
प्रमाणपत्रों का अनुमोदन किया है. इनमें 30 टीइटी प्रमाणपत्र फर्जी हैं. उस
पर भी अनुमोदन जिला शिक्षा पदाधिकारी के हस्ताक्षर और मुहर से किया गया
है.