Advertisement

Bihar: शिक्षक नियोजन के छठे फेज के दूसरे दौर की तारीख जारी, 2 से 13 अगस्त तक होगी काउंसलिंग

 Patna: शिक्षा विभाग ने प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया तेज कर दी है. इसी क्रम में बुधवार को प्राथमिक शिक्षा विभाग ने छठे दौर के दूसरे फेज की कांउसिलिंग की तारीख घोषित की. बता दें कि इससे पहले इसी महीने पहले फेज की कांउसिलिंग पूरे बिहार में हुई थी. लेकिन धांधली के आरोप में 400 नियोजन इकाई की काउंसलिंग रद्द कर दी गई थी, जिसके बाद विभाग ने आज जो काउंसिलिंग की तारीख घोषित की है, उसमें क्लास छह से आठ तक के स्कूलों में शिक्षक नियोजन का जिक्र है. यानि इस दौर में छह से आठ तक के स्कूलों के लिए नियोजन होगा.

एक नजर छठे दौर के दूसरे फेज की काउंसलिंग की तारीखों पर-

नियोजन इकाई                 काउंसलिंग​ की तारीख
नगर निकाय                          2 अगस्त 2021
प्रखंड नियोजन इकाई              4 अगस्त 2021
पंचायत नियोजन इकाई            9 अगस्त 2021

जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ सालों के उलट इस बार शिक्षक नियोजन की कांउसिलिंग जिला मुख्यालयों में होगी. एक नजर अलग-अलग विषयों की कांउसिलिंग की तारीखों पर-

नियोजन इकाई           काउंसलिंग की तारीख          काउंसलिंग के लिए निर्धारित स्थल
नगर निकाय                 2 अगस्त 2021                      जिला मुख्यालय(सामाजिक विज्ञान क्लास 6-8)
नगर निकाय                 4 अगस्त 2021                      जिला मुख्यालय(गणित,विज्ञान क्लास 6-8)
नगर निकाय                 5 अगस्त 2021                      जिला मुख्यालय (क्लास1-5 के लिए)
प्रखंड नियोजन इकाई     7 अगस्त 2021                     जिला मुख्यालय(सामाजिक विज्ञान क्लास 6-8)
प्रखंड नियोजन इकाई     9 अगस्त 2021                     जिला मुख्यालय(सामाजिक विज्ञान क्लास 6-8)
प्रखंड नियोजन इकाई    10 अगस्त 2021                    जिला मुख्यालय(क्लास 1-5 के लिए)
पंचायत नियोजन इकाई  13 अगस्त 2021                    प्रखंड मुख्यालय(क्लास 1- 5 के लिए)

यानि छठे फेज में दूसरे दौर का नियोजन 2 अगस्त से शुरू होगा और ये 13 अगस्त को खत्म होगा. इसके चलते शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों, अभ्यर्थियों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा है. शिक्षा विभाग ने कहा है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की तरफ से आयोजित डीएलएड के अभ्यर्थियों को अपना ऑरिजनल सर्टिफिकेट लाना होगा.

UPTET news

Blogger templates