; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

बिहार शिक्षक भर्ती 2020: 5425 स्कूलों में बहाल होंगे छह-छह विषयों के शिक्षक

बिहार के 5425 माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों की बहाली होगी। हर स्कूलमें छह-छह शिक्षक नियुक्त होंगे। इनमें हिन्दी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और द्वितीय भारतीय भाषाओं के शिक्षक शामिल हैं। इसके अलावा इन स्कूलों में 1000 पदों पर कम्प्यूटर शिक्षक भी नियुक्त किए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने 5425 हाईस्कूल व प्लसटू के लिए 33916 पदों के सृजन की स्वीकृति दे दी है। विभाग के इसकी सूचना महालेखाकार पटना को भी दे दी है।

विभाग के उप सचिव अरशद फिरोज द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक जिन 5425 स्कूलों के लिए पदों का सृजन किया गया है उनमें 2475 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हैं एवं 2950 माध्यमिक विहीन पंचायतों में स्भापित किये जाने वाले उच्च माध्यमिक स्कूल हैं। गौरतलब है कि राज्य की सभी पंचायतों में मौजूदा सत्रारंभ से ही 9वीं की पढ़ाई आरंभ करनी है। विभाग द्वारा पद सृजन की कार्रवाई इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सृजित किये गए 33916 पदों की स्वीकृति राज्य मंत्रिमंडल ने 21 अप्रैल को ही दे दी थी।
- शिक्षा विभाग ने 33916 पदों के सृजन को दी स्वीकृति
- 1000 पदों पर कम्प्यूटर शिक्षक नियुक्त होंगे

प्रावधानों के आलोक में नियोजन की कार्रवाई की जाएगी अधिसूचना के मुताबिक माध्यमिक-उच्च माध्यमिक शिक्षकों के जो नये 33916 पद सृजित किए गए हैं उनमें माध्यमिक शिक्षक हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और द्वितीय भारतीय भाषाओं के 5425-5424 पद हैं जबकि कम्प्यूटर शिक्षक के 1000 पद शामिल हैं। मध्य विद्यालय में शारीरिक शिक्षक अथवा शारीरिक अनुदेशक का पद है । उप सचिव ने बताया कि पद सृजन की स्वीकृति हो जाने के बाद अब शिक्षक नियोजन नियमावली के प्रावधानों के आलोक में नियोजन की कार्रवाई की जाएगी।

UPTET news