Advertisement

शिक्षक व संसाधनों के बिना संचालित हो रहे जिले के 37 अपग्रेड स्कूल

कैमूर। जिले के 37 विद्यालय अपग्रेड होने के बाद भी शिक्षक व संसाधनों के बिना ही संचालित हो रहें हैं। इन विद्यालयों को वर्ष 2013-14, 2014-15 में अपग्रेड किया गया। अपग्रेड होने के बाद इन विद्यालयों में वर्ग नौ व दस में बच्चों का नामांकन भी हुआ।
लेकिन इन विद्यालय में नामांकित बच्चे स्कूल नहीं जा रहें हैं। इन विद्यालय में वर्ग नौ व दसवीं के छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं है। यही नहीं छात्र-छात्राओं को बैठने के लिए बेंच डेस्क की भी व्यवस्था नहीं है। अपग्रेड होने के बाद 37 विद्यालयों में अधिकांश विद्यालयों में शौचालय, पेयजल आदि की सुविधा भी नहीं है। मूल भूत सुविधाओं के अभाव रहने से बच्चे स्कूल जाना नहीं चाहते। सरकारी विद्यालयों में नामांकित बच्चे को¨चग का सहारा लेकर कोर्स को पूरा कर रहें हैं। जबकि सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों पठन-पाठन ठीक ढंग से कराने के लिए काफी प्रयास किया जा रहा है। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए काफी राशि खर्च की जा रही है। लेकिन जिले के स्कूलों की हालत आज भी खराब है। अपग्रेड ही नहीं कई माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों का अभाव है।
क्या कहते हैं डीईओ -
इस संबंध में पूछे जाने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी राम राज प्रसाद ने बताया कि बीते वर्षो में अपग्रेड किए गए स्कूलों में प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया पूर्ण होगी। संसाधनों की उपलब्धता के बारे में भी उन्होंने कहा कि इस दिशा में भी निर्देश के आलोक में कार्रवाई की जाएगी।
इन विद्यालयों को किया गया अपग्रेड -
वर्ष 2013-14 में अपग्रेड हुए स्कूल
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय दादर
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भरखर
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय अमेठ
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कसेर
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय ¨सघी
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय चफना
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय न्यू कोल्हुआं
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बढ़ौना
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भरारी
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरार
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भेकास
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़वान कला
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बहेरा
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कान्हानार
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय दहार
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय अमांव
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय जैतपुर कला
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कठेज
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटा
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय नोनार
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय डुमरकोन
वर्ष 2014-15 में अपग्रेड हुए स्कूल
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय अहिनौरा
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सुहावल
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरसी
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मेढ़
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय खरिगांवा
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बहुअन
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कुकुढ़ी
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय खनेठी
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पुनांव
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सबार
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कस्थरी
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय अकोल्ही
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय खरहना
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय जिगिना
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भुईफोर

उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय डुमरी

UPTET news

Blogger templates