; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने को ले बड़हरिया के शिक्षक एकजुट

सिवान। समान काम के लिए समान वेतन को लेकर पटना के गांधी मैदान में 29 नवंबर को नियोजित शिक्षकों द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए बड़हरिया बीआरसी में प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र यादव की अध्यक्षता में शिक्षक संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई।


बैठक में अपनी हक की लड़ाई के लिए अधिक से अधिक संख्या में पटना चलने का आह्वान किया गया। प्रखंड कोषाध्यक्ष अमरेंद्र प्रसाद ने कहा कि अगर समय रहते सरकार समान काम का समान वेतन नहीं देती है तो आगामी एक फरवरी 2018 से अनिश्चितकालीन पूरे बिहार के विद्यालयों में ताला लगा दिया जाएगा। उपाध्यक्ष रजनीकांत ने कहा कि प्रदेश सरकार अगर समय रहते हमारी मांगे नहीं मान लेती है तो 2019 के चुनाव में प्रदेश सरकार को इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। बैठक में शिक्षक मो. हनीफ, प्रेम कुमार राम, उपेंद्र यादव, ब्रजेश प्रसाद, रूपेश पांडेय, शाहजदा समीर, कांति देवी, सरिता देवी, शांति कुमारी, शीला कुमारी, दीपेश कुमार, मनोज कुमार शर्मा, विनय कुमार साह आदि उपस्थित थे।

UPTET news