Advertisement

हरकत में आया विभाग, विद्यालय का किया निरीक्षण

सुपौल। दैनिक जागरण समाचार पत्र में मंगलवार को प्रधान व रसोईया के बीच विवाद, बंद है नौनिहालों का निवाला शीर्षक से छपी खबर पर संज्ञान लेते हुए जिला एमडीएम प्रभारी सुरेन्द्र प्रसाद ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय निर्मली का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में भी मध्याह्न भोजन बंद पाया गया। विद्यालय में कार्यरत रसोईया विद्यालय से अनुपस्थित थे। विद्यालय में उपस्थित प्रधान शिक्षक मो. ज्याउलाह सहित शिक्षक मनोरमा देवी, लक्ष्मी देवी, संजीव कुमार, विकास कुमार, उर्मिला देवी, चंद्रकला देवी, गीताश्री, कुमारी पुष्पा, ओजस्वी आनंद, पुष्पलता कुमारी, प्रतिमा कुमारी आदि को जिला एमडीएम प्रभारी ने शिक्षा का पाठ पढ़ाते हुए विद्यालय में मध्याह्न भोजन बंद होने की जवाबदेही से अवगत कराया। नियुक्त चार रसोईया हश्बूल निशा, मुन्नी देवी, रामकली देवी तथा छेदी पासवान को विद्यालय बुलाया गया। प्रधान शिक्षक तथा रसोईया के बीच विवाद का आपसी सामंजस्य से निपटारा करने का निर्देश दिया। कहा कि विद्यालय में मध्याह्न भोजन किसी भी हाल में बंद नहीं होना है। मध्याह्न भोजन बंद करना कानूनन जुर्म है। प्रधान शिक्षक को अविलंब मध्याह्न भोजन शुरू कराने तथा रसोईया को भोजन बनाने का निर्देश दिया। विद्यालय की सा़फ-सफाई को लेकर रसोईया को प्रधान शिक्षक के आदेश का अनुपालन करने की बात कही गई। मौके पर विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद ¨चता देवी, सचिव मुंद्ररेखा देवी, सीआरसी शम्भू प्रसाद यादव सहित पवन कुमार कामत, कन्हैया कुमार आदि उपस्थित थे।

UPTET news

Blogger templates