--> <!--Can't find substitution for tag [post.title]--> | The Bihar Teacher Times - बिहार शिक्षक नियोजन

LIVE : UPTET Result 2021

Breaking Posts

इन पदों पर निकलीं बम्पर सरकारी नौकरीयां, इस नियम से होगी भर्तियां

लखनऊ. एडेड कॉलेजों में रिक्त पदों पर भार्तियों का रास्ता साफ़ हो गया है। जल्द ही कॉलेजों में 2134 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 2134 रिक्त पदों पर भर्ती पुरानी व्यवस्था के अनुसार ही होगी।
इसकी सूचना उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को मिल चुकी है।

एडेड कॉलेजों में शिक्षकों व प्रधानाचार्यों के 12720 पदों पर भर्ती प्रक्रिया बाकी है। बोर्ड ने 2011 से 2016 तक विज्ञापनों के जरिये प्रधानाचार्यों के 1554, प्रवक्ता 2854 व सहायक अध्यापकों के 15457 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की थी। इनमें से 1117 प्रवक्ता, 6028 सहायक अध्यापकों के चयन की कार्रवाई हो चुकी है। 12720 पदों पर चयन होना बाकी है।
चयन बोर्ड और उप्र उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के विलय की योजना रद्द होने के बाद अब माध्यमिक स्कूलों में भर्तियां पुरानी व्यवस्था से ही होंगी। अध्यक्ष के एक एवं सदस्यों के 10 पदों पर भर्ती के लिए 26 अक्तूबर को प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही प्रतियोगी छात्रों को उम्मीद है कि शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के खाली पदों पर नियुक्ति भी जल्द शुरू होगी। चयन बोर्ड में अध्यक्ष एवं सदस्यों की भर्ती के लिए 16 नवंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। चयन बोर्ड को प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य के 794, प्रवक्ता 260 एवं सहायक अध्यापक के 1180 पदों पर भर्ती के लिए जिलों से सूचना मिल चुकी है।

बता दें की इससे पहले उच्च न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए 45 हजार शिक्षकों (Primary School Teacher) और 32002 अनुदेशकों के पदों पर दो माह में भर्ती पूरी करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट के इस फैसले के बाद से लखनऊ में उन अभ्यर्थियों के चेहरों पर खुशी का माहौल है, प्रदेश सरकार की रोक के बाद जिनकी नियुक्ति अटक गई थी। गौरतलब है कि 23 मार्च 2017 को प्रदेश सरकार (योगी आदित्यनाथ सरकार) ने उच्च प्राथमिक विद्यालयों (Higher Primary School) के 29334 गणित-विज्ञान के सहायक अध्यापकों (Sahayak Adhyapak) और प्राथमिक विद्यालयों के 16448 शिक्षकों के पदों पर रोक लगा दी थी। इसके अलावा हाईकोर्ट ने 32002 अनुदेशकों की भर्ती पर लगी रोक को भी रद्द कर दिया है।

Popular Posts

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();