101 पंचायत शिक्षकों का बदल जाएगा ठिकाना


लखीसराय। मुखिया और पंचायत सचिव की देखरेख में पंचायतों में बहाल हुए नियोजित शिक्षकों का पहली बार ठिकाना बदल जाएगा। विभागीय निर्देशानुसार जिले में नियोजित शिक्षकों के सामंजन की प्रक्रिया चल रही है। जिसके तहत 101 पंचायत शिक्षकों का एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय में स्थानांतरण होगा।
सामंजन की पूरी रिपोर्ट विभाग ने तैयार कर ली है, लेकिन अब भी सभी प्रखंडों में कार्य पूरा नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार जिले के कुल 80 पंचायत में से मात्र 32 पंचायत में ही नियोजित शिक्षकों का सामंजन होना है। बीईओ ने जो रिपोर्ट विभाग को दी है उसके अनुसार जिले के 48 पंचायतों में शिक्षकों का सामंजन नहीं होना है। यानि इन पंचायतों के स्कूलों में निर्धारित मापदंड के अनुसार शिक्षक कार्यरत हैं। विभाग ने नामांकन के आधार पर नियोजित शिक्षकों का सामंजन करने का आदेश दिया है। जिले में स्थिति यह है कि पंचायत सचिव एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सामंजन के नाम पर जिस तरह शिक्षकों के स्थानांतरण का पत्र जारी कर रहे हैं उसकी जांच करने वाला कोई नहीं है। बताया जाता है कि सामंजन में भी कई नियोजन इकाई नियमों की अनदेखी कर रही है। जिसकी कई शिकायतें शिक्षा पदाधिकारियों को मिल रही है। जिला शिक्षा पदाधिकारी त्रिलोकी ¨सह की मानें तो विभागीय निर्देश के तहत ही सामंजन करने का निर्देश दिया गया है। अगर किसी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो कार्रवाई होगी। नगर परिषद लखीसराय अंतर्गत कक्षा एक से आठ के मात्र चार शिक्षकों का सामंजन होना है। जबकि नगर पंचायत बड़हिया में एक भी शिक्षकों का सामंजन नहीं होना है।
-------------------
पंचायतवार शिक्षक सामंजन की संख्या
प्रखंड शिक्षक लखीसराय - 00
कछियाना व बालगुदर - 02
प्रखंड शिक्षक बड़हिया - 03
लक्ष्मीपुर पंचायत - 02
प्रखंड शिक्षक सूर्यगढ़ा - 02
पंचायत कवादपुर - 04
पूर्वी सलेमपुर - 05
सूर्यपुरा - 09
सलेमपुर पश्चिमी - 04
ताजपुर - 04
गोपालपुर - 03
प्रखंड शिक्षक रामगढ़ चौक
शरमा - 02
नोनगढ़ - 01
प्रखंड शिक्षक हलसी - 02
प्रतापपुर - 01
हलसी - 02
धीरा - 06
बल्लोपुर - 02
कैंदी - 02
सांढमाफ - 05
प्रखंड शिक्षक चानन - 05
पंचायत लाखोचक - 01
इटौन - 01
खुटुकपार - 04
गोहरी - 02
भलुई - 03
महेशलेटा - 02
जानकीडीह - 01
कजरा शिक्षांचल
प्रखंड शिक्षक - 16
पंचायत टोरलपुर - 01
घोसैठ - 01
बरियारपुर - 01
मदनपुर - 07
बुधौली बनकर - 02
श्रीकिशुन - 03

Recent Articles


teacher recruitment , primary teacher vacancy , samvida shikshak , shikshak bharti , shikshak shikshak , atithi shikshak , shikshak bharti 2019 , shikshak bharti news today , shikshak bharti application , pavitra portal shikshak bharti 2019 , shikshak bharti merit list , shikshak bharti qualification , prathmik shikshak bharti , sahayak adhyapak bharti 2019 , sahayak adhyapak bharti pariksha 2019 , sahayak adhyapak bharti news , sahayak adhyapak bharti latest news , 12460 sahayak adhyapak bharti counselling , sahayak adhyapak bharti news today