; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

नगर निगम में चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियोजन पत्र

कटिहार। नगर निगम कार्यालय प्रशाल में उच्च माध्यमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों के नियोजन के लिए मंगलवार को काउंसि¨लग किया गया। शिक्षक नियोजन काउंसि¨लग बाद चयनित अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र दे दिया गया।
नियोजन कार्य का अनुश्रवण मेयर विजय ¨सह, उप मेयर मंजूर खान, नियोजन समिति सदस्य गीता देवी, नगर आयुक्त अजय कुमार ठाकुर, स्थापना डीपीओ विद्या सागर ¨सह की देखरेख में किया गया। उच्च माध्यमिक विद्यालय के संगीत विषय के शिक्षक बहाली में सामान्य वर्ग के पांच, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के दो, पिछड़ा वर्ग के एक पद पर नियोजन किया गया। अनुसूचित जाति वर्ग के एक पद पर कोई अभ्यर्थी नहीं होने से यह पद रिक्त रह गया। इसी प्रकार माध्यमिक विद्यालय के नृत्य शिक्षक के तीन पद में एक पद पर नियोजन किया गया, वही दो पद रिक्त रह गये। माध्यमिक विद्यालय के संगीत शिक्षक के पद पर सामान्य वर्ग में चार, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के दो, पिछड़ा वर्ग के एक एवं अनुसूचित जाति के एक पद पर नियोजन की गयी है। शिक्षक नियोजन कार्य में प्रधान लिपिक अशोक कुमार द्विवेदी, प्रतिनियुक्त शिक्षक प्रशांत मिश्रा, चन्द्रकांत गौतम, जनार्दन महतो, अरुण कुमार झा, नवनीत कुमार आदि की सराहनीय भूमिका रही।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news