; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

पांच प्रधानाध्यापकों प्राथमिकी , राशि के गबन करने का आरोप

सहरसा। महिषी प्रखंड के विभिन्न विद्यालय के पांच प्रधानाध्यापक के विरूद्ध डीएम के आदेश पर रविवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशर्फी सहनी के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। प्राथमिकी में प्रधानाध्यापक के खिलाफ छात्रवृत्ति, पोशाक व भवन निर्माण की राशि के गबन करने का आरोप है।

आरोपी प्रधानाध्यपकों में दो सेवानिवृत, एक पूर्व व दो वर्तमान शामिल हैं।दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि प्राथमिक विद्यालय चौड़ा की पंचायत शिक्षका व विद्यालय प्रधान संगीता कुमारी द्वारा पोशाक, छात्रवृत्ति एवं भवन मामले मे 13 लाख 78 हजार गबन कर लिया गया। वहीं प्राथमिक विद्यालय सेमारी भरना के विद्यालय के प्रधान जयशंकर भारती पर भवन निर्माण में 7 लाख के गबन का आरोप है। इसी प्रकार मध्य विद्यालय लहुआर के महेश नारायण चौधरी के विरूद्ध तीन लाख के गबन एवं शिवशंकर चौधरी मध्य विद्यालय धनौज-धर्मपुर के तत्कालीन विद्यालय प्रधान के विरूद्ध 9 लाख 756 के गबन का आरोप है। सेवानिवृत शिक्षक व पूर्व प्रधान उत्क्रमित मध्य विद्यालय नाकुच के विरूद्ध 4 लाख 9498 रूपये भवन निर्माण की राशि के गबन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि सरकारी व शिक्षा से जुड़े मामले में गबन की प्राथमिकी बहुत गंभीर मामला है। इसलिए अनुसंधान को आगे बढ़ाते हुए आरोपी शिक्षक के विरूद्ध गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की कार्रवाई शीघ्र शुरू की जाएगी। वहीं बीईओ अशर्फी सहनी ने बताया कि इस तरह का लगभग छह और मामले हैं। जिसमें एक सप्ताह के अन्दर आरोपी शिक्षक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news