; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

निगरानी का आदेश हुआ बेअसर, नहीं हुई प्राथमिकी

नवादा। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों की शिक्षक नियोजन का फोल्डर जमा नहीं करने वाले पंचायत सचिवों के विरूद्ध निगरानी आदेश के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। जो प्रखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया गया कि शिक्षक नियोजन मामले की जांच में लगी निगरानी ने नियोजन फोल्डर जमा करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई निर्धारित कर नहीं जमा करने वाले पंचायत सचिवों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाने का निर्देश बीईओ गीता कुमारी को दिया था।
शनिवार को इस बावत पूछे जाने पर बीईओ श्रीमती कुमारी ने कहा कि चिन्हित पंचायत सचिवों के खिलाफ काशीचक थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाने के लिए गई थी। परन्तु थानाध्यक्ष ने चिन्हित पंचायत सचिवों को नामित डीएम का आदेश नहीं होने की बात कह प्राथमिकी लेने से इंकार किया। तब स्थानीय बीआरसी से प्राथमिकी का निर्देश पत्र की प्रति मंगवाई गई। बावजूद प्राथमिकी नहीं ली गई। दूसरी ओर थानाध्यक्ष सूर्यकांत कुमार का कहना है कि बीईओ द्वारा किसी प्रकार के प्राथमिकी का आवेदन नहीं दिया गया है। बता दें कि काशीचक प्रखंड के पंचायतों में शिक्षक नियोजन में मेधा का अतिक्रमण कर फर्जी शिक्षकों की नियुक्ति किया गया है। जो निगरानी जांच में उजागर होने की उम्मीद है।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news